लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में 27 यूरोपीय सांसदों के दौरे पर पीडीपी ने की आलोचना, कहा- सरकार वास्तविक स्थिति छिपा रही

By भाषा | Updated: October 29, 2019 14:27 IST

अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह विदेशी शिष्टमंडल का पहला कश्मीर दौरा है। इस दौरे को कश्मीर पर पाकिस्तान के रवैये के खिलाफ सरकार का एक बड़ा कूटनीतिक कदम माना जा रहा है। आलोचकों का कहना है कि ज्यादातर सांसद अपने देशों के दक्षिणपंथी दलों के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर की वास्तविक स्थिति को देश से छिपाने के इस नाटक में पीडीपी हिस्सा नहीं लेगी।मंगलवार को डोभाल द्वारा आयोजित मध्याह्न भोजन में शामिल होने वाले सभी सदस्यों से किनारा करते हुए पीडीपी ने यह बयान दिया।

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर की वास्तविक स्थिति को देश से छिपाने के इस नाटक में पीडीपी हिस्सा नहीं लेगी। मंगलवार को डोभाल द्वारा आयोजित मध्याह्न भोजन में शामिल होने वाले सभी सदस्यों से किनारा करते हुए पीडीपी ने यह बयान दिया।

सोमवार को डोभाल 27 यूरोपीय सांसदों से मध्याह्न भोजन पर मिले थे। ये सांसद मंगलवार को कश्मीर का दौरा करेंगे। इस आयोजन में पीपुल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग और कई अन्य शामिल थे। इसके अलावा पीडीपी के पूर्व नेता अल्ताफ बुखारी, जम्मू कश्मीर ब्लॉक विकास परिषद के कुछ सदस्य और रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब के सह-मालिक संदीप चट्टी ने भी इस आयोजन में भाग लिया।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह विदेशी शिष्टमंडल का पहला कश्मीर दौरा है। इस दौरे को कश्मीर पर पाकिस्तान के रवैये के खिलाफ सरकार का एक बड़ा कूटनीतिक कदम माना जा रहा है। आलोचकों का कहना है कि ज्यादातर सांसद अपने देशों के दक्षिणपंथी दलों के हैं। पार्टी प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक फिरदौस टाक ने बताया कि पार्टी ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल के मध्याह्ल भोजन में शामिल हर सदस्य से दूरी बना ली है।

टाक ने कहा कि यूरोपीय शिष्टमंडल से मिलना किसी भी नेता का व्यक्तिगत कदम है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती सहित राज्य के कई नेता और कार्यकर्ता 5 अगस्त को राज्य का विशेष दर्जा हटने के बाद से ही हिरासत में हैं।

पीडीपी नेता ने कहा, ‘‘पीडीपी के पास यह मानने का हर कारण है कि भाजपा सरकार किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण ही जम्मू कश्मीर में स्थिति सामान्य दिखा रही है। लेकिन पीडीपी किसी बयानबाजी का हिस्सा नहीं बनेगी।’’ उन्होंने कहा कि पीडीपी भारत सरकार के अनुच्छेद 370 हटाने के कदम की आलोचना करती है।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीमोदी सरकारअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील