लाइव न्यूज़ :

शहडोल में अवैध खनन रोकने गये पटवारी को ट्रैक्टर से कुचला, कमलनाथ ने सरकार पर बोला हमला

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: November 26, 2023 16:19 IST

मध्य प्रदेश के शहडोल में अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी को खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल दिया। पटवारी प्रसन्न सिंह की मौके पर मौत हो गई है। घटना शनिवार देर रात की है जब पटवारी प्रसन्न सिंह अपने साथियों के साथ रेत का अवैध खनन रोकने के लिए मौके पर पहुंचे। तभी अवैध खनन , परिवहन कर रहे ट्रैक्टर मलिक चालक ने पटवारी पर गाड़ी चढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में अवैध रेत परिवहर रोकने वाले पटवारी को ट्रेक्टर चालक ने कुचलाशहडोल में पटवारी प्रसन्न सिंह खनन माफिया के शिकाररेत के अवैध खनन और परिवहन पर छिड़ी सियासत

शहडोल के देवलोंद थाना के गोपालपुर सोन नदी पर अवैध खान रोकने का यह पूरा मामला है। रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वह सरकारी अधिकारी पर हमले से भी नहीं चूक रहे और यही वजह रही की पटवारी प्रसन्न सिंह के अवैध खनन रोकने की कार्रवाई करने पर खनन माफिया ने इस घटना को अंजाम दिया।

 शहडोल में बीते कई दिनों से खनिज विभाग और पुलिस अमला ब्यौहारी क्षेत्र के बुढ़वा स्थनी, बरही में अवैध खनन पर अवैध रेत स्टॉक पर कार्रवाई कर रहा है। अब तक एक लाख से ज्यादा की रेत को खनन विभाग के द्वारा जप्त किया गया है। शनिवार देर रात अवैध उत्खनन रोकने का अधिकारी पर ट्रैक्टर चला दिया गया।

कांग्रेस ने घटना पर सरकार पर बोला हमला

 वहीं अब इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है कांग्रेस ने रेत के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्यशाली पर सवाल उठाए हैं कांग्रेसियों ने खनन को रोकने और रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। घटना पर मौके पर मौजूद राजकुमार मिश्रा ने बताया कि प्रसन्न  सिंह तीन अन्य साथियों के साथ सोन नदी में रेत खनन और परिवहन को रोकने पहुंचे थे पटवारी ने जब एक ट्रक को रोका तो ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय तेजी के साथ बढ़ाते हुए पटवारी पर हमला बोल दिया और इसके बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। हालांकि रविवार सुबह पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर के साथ हिरासत में ले लिया है।

 वही इस घटना के बाद राजनीति भी तेज हो गई है कमलनाथ ने घटना पर लिखा कि शहडोल में रेत माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह की कुचलकर मार देने की घटना सामने आई। यह पहला मौका नहीं है जब मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह से किसी सरकारी व्यक्ति को कुचलकर मार दिया हो। मध्य प्रदेश में सरकार के दौरान पंप भ्रष्टाचार घोटाले के कारण या हालत बना रहे हैं। कमलनाथ ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि दिवंगत पटवारी के परिवार को आर्थिक मदद दी जाए।

 बहरहाल यह पहला मौका नहीं है जब अवैध परिवहन को रोकने वाले अधिकारी पर खनन माफियाओं ने इस तरह की कार्रवाई की हो। इससे पहले भी खनन माफिया सरकारी अधिकारियों पर हमले कर चुके हैं लेकिन शहडोल में घटी घटना मध्य प्रदेश में खनन माफिया के बुलंद इरादो की तरफ इशारा करते हैं।

टॅग्स :क्राइमशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?