लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने प्रधानमंत्री से बात की, अन्य राज्यों को ऑक्सीजन आपूर्ति में मदद की पेशकश की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 19:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 अप्रैल देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 से पीड़ित रोगियों के उपचार के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी की खबरों के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और जरूरतमंद राज्यों की सहायता के लिए ऑक्सीजन उत्पादन में तेजी लाने सहित हरसंभव मदद देने की पेशकश की।

पटनायक ने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘यह युद्ध जैसी स्थिति है और ओडिशा इस आपात स्थिति में अन्य राज्यों की मदद करने के लिए ऑक्सीजन के उत्पादन में तेजी लाने सहित राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हरसंभव मदद देगा।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि पटनायक ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की।

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को प्राणवायु (ऑक्सीजन) की आपूर्ति के लिए ओडिशा सरकार और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का धन्यवाद व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर