लाइव न्यूज़ :

खान सर को पटना पुलिस ने दिया अल्टीमेटम, थाने आकर नोटिस लें, नहीं तो घर पहुंचेगी पुलिस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2022 15:11 IST

'खान सर' के नाम से यूट्यूब पर परीक्षा की तैयारी करवाने वाले खान सर के देश और दुनिया में लाखों फॉलोअर्स हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखान सर का कहना है कि उन्होंने आक्रोशित छात्रों को केवल डिजिटल आंदोलन तक सीमित रखा थाखान सर कहते हैं अगर आरआरबी बच्चों की बात सुन लेता तो शायद आंदोलन हिंसक नहीं होतापटना पुलिस हिंसक आंदोलन में खान समेत कुल 6 कोचिंग संचालकों की भूमिका को संदिग्ध मान रही है

पटना: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपनी ऑनलाइन कोचिंग चलाने वाले मशहूर खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा मामले में हिंसक छात्रों को भड़काने के आरोप का सामना कर रहे खान सर सहित कुल 6 कोचिंग संचालकों को पटना पुलिस ने चेतावनी जारी की है।

पुलिस ने कहा है कि अगर खान सर समेत सभी आरोपी थाने में आकर अपने खिलाफ विभिन्न आरोपों में जारी हुई नोटिस नहीं लेते हैं तो पुलिस स्वयं उनके आवास पर जाकर नोटिस को चस्‍पा करेगी। 

आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा मामले में बिहार में हुई कई जगहों पर हिंसा के बाद से फरार चल रहे खान सर समेत कुल 6 शिक्षकों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था।

वहीं इसके साथ ही मामले में पटना के कोचिंग संचालकों के साथ मीटिंग के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्‍लो ने कहा था कि हिंसा भड़काने के आरोपी सभी 2 कोचिंग संचालकों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। 

वहीं पूरे मामले में खान सर का कहना है कि हिंसक आंदोलन से पहले और बाद में भी वह छात्रों से लगातार शांति की अपील कर रहे थे। उनका कहना था कि हमने तो आक्रोशित छात्रों को केवल डिजिटल आंदोलन तक सीमित रखा था।

अपना बचाव करते हुए खान सर ने कहा था कि वो तो आरआरबी के फैसले के बाद छात्रों का गुस्सा भड़का और उसके बाद हमें तोड़फोड़ की जानकारी हुई है। वहीं इसके साथ खान सर यह भी जोड़ते हैं कि अगर समय रहते आरआरबी बच्चों की बात सुन लेता तो शायद इस तरह की बात (हिंसक आंदोलन) होती ही नहीं।  

खान सर के नाम से यूट्यूब पर परीक्षा की तैयारी करवाने वाले खान सर के लाखों फॉलोअर्स हैं और कोरोना काल में देश के कई हिस्सों में फैले प्रतियोगी छात्र उनके वीडियो से विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। 

टॅग्स :पटनाबिहारBihar Policeरेलवे ग्रुप डीNTPC
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र