लाइव न्यूज़ :

Patna Air show: 1000 फीट की ऊंचाई पर अद्भुत करतब, 360 डिग्री घूमे जेट विमान, भारतीय वायु सेना की 'सूर्य किरण' एरोबेटिक टीम ने किया धमाल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2025 15:22 IST

Patna Air show: भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम ने आसमान में अद्भुत करतब दिखाया जिसे देखकर दर्शकों ने दांतों तले ऊँगली दबा ली।

Open in App
ठळक मुद्देवायुसेना के नौ लड़ाकू विमानों ने 1000 फीट की ऊंचाई पर अद्भुत करतब दिखाए। प्रशासन ने दो लाख लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए थे। बिहटा एयरपोर्ट से उड़ान भरी, और फिर आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना का आसमान बुधवार को देशभक्ति और गर्व की लहरों से गूंज उठा, जब 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर पहली बार बिहार में भव्य एयर शो का आयोजन किया गया। भारतीय वायु सेना की 'सूर्यकिरण' एरोबेटिक टीम के प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। सभ्यता द्वार के सामने जेपी गंगा पथ पर बने कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री ने भारतीय वायु सेना की 'सूर्यकिरण' एरोबेटिक टीम द्वारा किये गये अलग-अलग प्रदर्शन और करतब को देखा। एयरफोर्स के 9 लड़ाकू विमान हजार फीट की ऊंचाई पर करतब दिखाया। भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम ने आसमान में अद्भुत करतब दिखाया जिसे देखकर दर्शकों ने दांतों तले ऊँगली दबा ली।

गंगा के किनारे मरीन ड्राइव पर भारतीय वायुसेना के नौ लड़ाकू विमानों ने 1000 फीट की ऊंचाई पर अद्भुत करतब दिखाए। 360 डिग्री में गोते लगाते विमानों ने हजारों की भीड़ को रोमांचित कर दिया। आयोजन के लिए प्रशासन ने दो लाख लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए थे।

वहीं सेना के पैराजंपर्स ने आसमान से जमीन पर छलांग लगाई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और बच्चों ने सेना का जोश बढ़ाया। 9 लड़ाकू विमानों बिहटा एयरपोर्ट से उड़ान भरी, और फिर आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसमें जेट विमान भी शामिल थे। फाइटर प्लेन की गूंज से पूरा इलाका सहम गया।

आसमान में एक कतार में लड़ाकू विमान उड़ते दिखे।  तेज धुप के बाद भी लोगों में एयर शो को देखने के जोरदार उत्साह देखा गया। क्या आम और क्या खास हर कोई वायुसेना के जांबाजों का हैरतअंगेज करतब देखकर वाह वाह कर उठे। बता दें कि सुरक्षा के मद्देनजर जेपी गंगा पथ को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया था।

इसके अलावा पूरे इलाके को तीन घंटे के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था ताकि शो के दौरान किसी तरह की बाधा न आए। इससे पहले मंगलवार को एयर शो की रिहर्सल की गई थी, जिसमें वायुसेना के जांबाजों ने 1500 फीट की ऊंचाई से करतब दिखाकर सभी को चौंका दिया था।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार