लाइव न्यूज़ :

मरम्मत कार्य के चलते यात्री राजनगर फ्लाईओवर के उपयोग से बचेंः दिल्ली यातायात पुलिस

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:49 IST

Open in App

दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को यात्रियों को दक्षिण दिल्ली में रिंग रोड पर राजनगर फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है क्योंकि इस पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। राजनगर फ्लाईओवर रिंग रोड पर सफदरजंग एन्क्लेव और सरोजिनी नगर जैसे इलाकों को जोड़ता है। यातायात पुलिस ने फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण किए गए मार्ग परिवर्तन को लेकर एक परामर्श जारी किया, जिसमें यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग लेने के लिए कहा गया। यातायात पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि रिंग रोड (एम्स से धौला कुआं तक कैरिजवे) पर राजनगर फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम बृहस्पतिवार को शुरू हुआ जोकि अगले 20 दिनों तक जारी रहेगा। इसके परिणामस्वरूप फ्लाईओवर के आधे कैरिजवे पर ही वाहन गुजर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं; ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो कटेगा चालान, दिल्ली की सड़कों पर 3,000 पुलिसकर्मी तैनात

भारतDelhi Traffic Alert: संडे को घर को निकलने से पहले चेक करें ट्राफिक एडवाइजरी, अफ्रीका और जिम्बाब्वे मैच के चलते ये रास्ते बंद

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए