लाइव न्यूज़ :

यात्री वाहनों की बिक्री मार्च में 28 प्रतिशत बढ़ी, दोपहिया वाहनों में 35 प्रतिशत की गिरावट: फाडा

By भाषा | Updated: April 8, 2021 12:06 IST

फाडा द्वारा 1,482 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,277 आरटीओ से वाहनों के पंजीकरण के आंकड़े जुटाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने यह जानकारी दी। इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 42.2 प्रतिशत घटकर 67,372 इकाई रह गई, जो मार्च, 2020 में 1,16,559 इकाई रही थी।

नयी दिल्ली: यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री मार्च महीने में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 28.39 प्रतिशत बढ़कर 2,79,745 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते बिक्री काफी कम रही थी।

वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने यह जानकारी दी। फाडा द्वारा 1,482 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,277 आरटीओ से वाहनों के पंजीकरण के आंकड़े जुटाए गए हैं।

मार्च, 2020 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,17,879 इकाई रही थी। हालांकि, समीक्षाधीन महीने में दोपहिया की बिक्री 35.26 प्रतिशत घटकर 11,95,445 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 18,46,613 इकाई रही थी।

इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 42.2 प्रतिशत घटकर 67,372 इकाई रह गई, जो मार्च, 2020 में 1,16,559 इकाई रही थी। इसी तरह तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 50.72 प्रतिशत घटकर 38,034 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 77,173 इकाई रही थी।

हालांकि, इस दौरान ट्रैक्टर की बिक्री 29.21 प्रतिशत बढ़कर 69,082 पर पहुंच गई।  

टॅग्स :बाइककार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील