लाइव न्यूज़ :

आइजोल में लागू आंशिक लॉकडाउन को 18 सितंबर तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 00:30 IST

Open in App

मिजोरम सरकार ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में आंशिक लॉकडाउन और राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड संबंधी कुछ पाबंदियों को 18 सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि, प्रतिबंधों में कुछ ढील भी दी गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड पाबंदियों से संबंधित एक आदेश जारी किया गया क्योंकि 20 अगस्त को लगाए गए प्रतिबंध शनिवार तक प्रभावी थे। अधिकारी ने कहा कि एएमसी क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड ​मुक्त इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों को प्रत्यक्ष कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है। आइजोल शहर के बाहर कोविड मुक्त इलाकों में पूजा स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिजोरम में फिर से खुलेंगे 300 से अधिक स्कूल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज