लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति सितंबर में देगी एक देश, एक राशन कार्ड और आवास योजना पर रिपोर्ट 

By भाषा | Updated: August 18, 2020 00:26 IST

श्रम मामलों की संसद की समिति के एक सदस्य ने कहा कि दो योजनाएं...एक देश , एक राशन कार्ड और सस्ता किराया मकान परिसर (एआरएचसी) में उम्मीद के अनुरूप तेजी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद की एक स्थायी समिति प्रवासी मजदूरों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिये खाद्यान्न उपलब्ध कराने और किराये पर मकान देने की दो योजनाओं में हुई प्रगति से बहुत संतुष्ट नहीं है।समिति इस बारे में अपनी सिफारिशें अगले महीने के पहले सप्ताह में दे सकती है।

नई दिल्लीः संसद की एक स्थायी समिति प्रवासी मजदूरों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिये खाद्यान्न उपलब्ध कराने और किराये पर मकान देने की दो योजनाओं में हुई प्रगति से बहुत संतुष्ट नहीं है। समिति इस बारे में अपनी सिफारिशें अगले महीने के पहले सप्ताह में दे सकती है। समिति के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। 

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, खाद्यान्न और जन वितरण विभाग तथा आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को समिति को अंतर-राज्यीय प्रवासी मजदूरों और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों के लिये सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी उपायों के बारे में जानकारी दी। 

श्रम मामलों की संसद की समिति के एक सदस्य ने कहा कि दो योजनाएं...एक देश , एक राशन कार्ड और सस्ता किराया मकान परिसर (एआरएचसी) में उम्मीद के अनुरूप तेजी नहीं है। ‘‘हम इस बारे में अपनी सिफारिशें और टिप्पणियां तैयार कर रहे हैं। अंतिम रिपोर्ट अगले महीने के पहले सप्ताह में दी जा सकती है।’’ 

एआरएचसी के तहत सरकार ने दो मॉडल पेश किये हैं। पहला, केंद्र और राज्यों द्वारा (सार्वजनिक-निजी भागीदारी में) निर्मित खाली पड़े मकानों को किराये पर देना और दूसरा, प्रवासी मजदूरों और संगठित क्षेत्र में काम करने वालों को किराये पर देने के लिये निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र को खाली पड़े जमीन पर मकान बनाने के लिये प्रोत्साहित करना। 

सदस्य ने कहा कि एआरएचसी योजना के तहत दोनों मॉडल पर अभी कोई खासा प्रगति नहीं हुई है। पंजाब एकमात्र राज्य है जिसने इस संदर्भ में ज्ञापन लाया है। प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की पहल के बारे में सदस्य ने कहा कि इस साल जुलाई में एक देश, एक राशन कार्ड के तहत करीब 2,000 राशन कार्डधारकों ने लाभ उठाया है। देश में 81 करोड़ राशन कार्डधारक हैं। 

सदस्य के अनुसार कई तकनीकी मुद्दे हैं जो एक देश, एक राशन कार्ड योजना को प्रभावित कर रहे हैं और समिति अगले महीने पेश की जाने वाली रिपोर्ट में इस संदर्भ में अपनी सिफारिशें देगी। सदस्य के अनुसार अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि एक देश, एक राशन कार्ड के अंतर्गत अबतक 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हुए हैं। छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल इसके दायरे से अभी बाहर हैं। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण