लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

By रुस्तम राणा | Updated: January 14, 2025 17:03 IST

जुकरबर्ग ने कुछ दिन पहले ही विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने द जो रोगन एक्सपीरियंस पॉडकास्ट पर कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव हार जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसंसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने मंगलवार को कहा कि समिति मेटा को इसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग के उस बयान पर तलब करेगीहाल ही में जुकरबर्ग ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव हार गई थीकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जुकरबर्ग के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने मंगलवार को कहा कि समिति मेटा को इसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग के उस बयान पर तलब करेगी जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव हार गई थी। 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हिंदी में लिखे अपने पोस्ट में दुबे ने कहा कि मेटा को माफी मांगनी होगी क्योंकि लोकतंत्र के बारे में गलत सूचना फैलाने से उसकी छवि खराब होती है। जुकरबर्ग ने कुछ दिन पहले ही विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने द जो रोगन एक्सपीरियंस पॉडकास्ट पर कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2024 में हुए लोकसभा चुनाव हार गई थी। 

पॉडकास्ट पर ज़करबर्ग का वास्तविक बयान क्या था?

जुकरबर्ग ने अपने पॉडकास्ट एपिसोड में जो रोगन के साथ बातचीत करते हुए कहा, "2024 दुनिया भर में एक बड़ा चुनावी साल था और इन सभी देशों, भारत में चुनाव हुए। मौजूदा सरकारें मूल रूप से हर एक चुनाव हार गईं। यह किसी न किसी तरह की वैश्विक घटना है - चाहे वह मुद्रास्फीति के कारण हो या कोविड से निपटने के लिए आर्थिक नीतियों के कारण या फिर सरकारों ने कोविड से कैसे निपटा। ऐसा लगता है कि इसका वैश्विक प्रभाव पड़ा है।" 

भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जुकरबर्ग के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए में अपना भरोसा जताया है', उन्होंने कहा कि जुकरबर्ग की टिप्पणी 'तथ्यात्मक रूप से गलत' है। वैष्णव ने कहा कि 'खुद जुकरबर्ग से गलत सूचना देखना निराशाजनक है'। एक्स पर इन दोनों पोस्टों पर ज़करबर्ग की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

टॅग्स :मार्क जकरबर्गलोकसभा चुनाव 2024संसदराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपुडुचेरी विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे बीजेपी पर्यवेक्षक, चुनेंगे विधायक दल का नेता

भारतAssam Election Results 2026: असम में 126 सीटों में से NDA बहुमत के पार, हैट्रिक की ओर बीजेपी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज