लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने डेटा संरक्षण विधेयक में 89 संशोधनों की सिफारिश की: लेखी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी निजी डेटा संरक्षण विधेयक पर विचार कर रही एक संसदीय समिति ने इस प्रस्तावित कानून के लिए 89 संशोधनों की सिफारिश की है जिनमें इस विधेयक के शीर्षक एवं अनुसची में बदलाव की अनुशंसा भी शामिल है।

समिति की प्रमुख एवं भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

निजी डेटा संरक्षण विधेयक में सरकारी और निजी कंपनियों द्वारा लोगों के डेटा के उपयोग को विनियमित करने के प्रावधान हैं। इसे पिछले साल फरवरी में लोकसभा में पेश किया गया था और बाद में संसद की संयुक्त समिति के पास भेज दिया गया था।

लेखी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘विधेयक पर रि़पोर्ट लिखने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। 89 संशोधनों की सिफारिश की गई है। इसमें शीर्षक और अनुसूची में बदलाव की सिफारिश भी शामिल है।’’

अगस्त, 2017 में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद विधेयक का मसौदा तैयार किया गया था। इस आदेश में न्यायालय ने ‘निजता के अधिकार’ को मौलिक अधिकार करार दिया था।

विधेयक के तहत सभी इंटरनेट कंपनियों को अनिवार्य रूप से महत्वपूर्ण डेटा या आंकड़ों को भारत में ही स्टोर करना होगा, जबकि संवेदनशील डेटा का प्रसंस्करण डेटा मालिक की सहमति से देश के बाहर किया जा सकता है। महत्वपूर्ण डेटा को सरकार द्वारा समय समय पर परिभाषित किया जाता है। वहीं स्वास्थ्य, धर्म, राजनीतिक, बायोमीट्रिक, जेनेटिक डेटा को संवेदनशील माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम