लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session: जानें, वो 19 बिल और 2 वित्त मदें, जिनपर होनी है शीतकाल सत्र में चर्चा, सर्वदलीय बैठक में लगी मुहर

By आकाश चौरसिया | Updated: December 2, 2023 17:55 IST

शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जहां 19 दिनों में 15 बैठकों को लेकर निर्णय लिया गया है। सर्वदलीय बैठक में 19 बिलों और 2 वित्त मदों पर भी चर्चा हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से होगा शुरूकुल 19 बिल और 2 वित्त मद पर होगी चर्चामानसून सत्र में 19 दिनों में कुल 15 बैठक होने जा रही है

नई दिल्ली: आगामी शीतकालीन सत्र में कुल 19 बिलों और 2 वित्त मदों को संसद में सरकार लाने जा रही है। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इसे लेकर पुष्टि की है कि सरकार 19 बिल और 2 वित्त मदें को लाने जा रहे हैं। कुल मिलाकर 21 बिल इस फेहरिस्त में शामिल हैं। इसमें एक बिल केंद्रीय विश्विद्यालय के संवैधानिक आदेश से जुड़ा हुआ है।  

वहीं, उन्होंने कहा इसकी पूरी सूची सर्वदलीय बैठक के बाद सामने आ जाएगी। यह बैठक शुक्रवार को होनी है। इन बिलों में सबसे अहम है जो वो भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक (राज्यसभा द्वारा पारित) और प्रेस एवं पीरियोडिक रजिस्ट्रेशन विधेयक (राज्यसभा द्वारा पारित) है। 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से अगली 22 दिसंबर तक चलने वाला है। उन्होंने कहा कि 19 दिनों में 15 बैठके होनी है। सर्वदलीय बैठक को लेकर कहा कि राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, इसमें 23 दलों के 30 नेता शामिल हुए थे। सभी ने अपनी सलाह भी दी है।

संविधान (जम्मू कश्मी) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) बिल, संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन), जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) बिल और जम्मू और कश्मीर पुर्नगठन (संशोधन) जैसे बिल शामिल है। इस सूची में पोस्ट ऑफिस बिल  और मुख्य चुनाव आयुक्त और दूसरे चुनाव आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) बिल भी हैं। 

केंद्रीय जीएसटी (दूसरा संशोधन) बिल, केंद्रीय शासित राज्य (संशोधन) बिल, राजधानी दिल्ली (विशेष प्रावधान) दूसरा संशोधन बिल, बॉयलर बिल, कर बिल का अनंतिम संग्रह शामिल है।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रसंसदभारतीय संसदPrahlad Joshiराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम