लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session: "मोदी काल में देश अब "हिंदुत्व विकास दर" देख रहा है", भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का संसद में कांग्रेस पर तीखा तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 6, 2023 08:25 IST

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने संसद के शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन कहा कि देश की मजबूत जीडीपी "हिंदुत्व की विकास दर" को दर्शाती है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने संसद के शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन कांग्रेस को जमकर घेरा भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश की मजबूत जीडीपी "हिंदुत्व की विकास दर" को दर्शाती हैउन्होंने कहा कि जब देश कांग्रेस शासन के अधीन था, उन दिनों देश का मजाक उड़ाया जाता था

नई दिल्ली: संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तीखे व्यंग्य बाण चल रहे हैं। सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बीच राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर बहस के दौरान भारत की विकास दर पर जोर देते हुए भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि देश की मजबूत जीडीपी "हिंदुत्व की विकास दर" को दर्शाती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भाजपा सांसद त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2 प्रतिशत से आगे जाने का प्रयास कर रही है, जिसे मजाक में "विकास की हिंदू दर" के रूप में प्रचारित किया गया।

राज्यसभा में अर्थव्यवस्था पर चर्चा के दौरान सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध में मुझे उन दिनों की याद दिलाई जा रही है जब देश कांग्रेस शासन के अधीन था। उन दिनों हमारे देश का मजाक उड़ाया गया था और मजाक में कहा गया कि हमारी अर्थव्यवस्था 2 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ सकती और उसका 'हिंदू विकास दर' कहकर उपहास किया जाता था।"

भाजपा सांसद त्रिवेदी ने कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए के शासनकाल की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और आज की स्थिति के बीच एक समानता बताते हुए कहा, "हालांकि, जब से देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, हमारी अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। देश 7.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ प्रगति की राह पर है। अब हमारी विकास दर दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। जिन लोगों को 'हिंदुत्व' शब्द से समस्या है, वे वही लोग हैं, जो इसका मजाक दो प्रतिशत 'हिंदू विकास दर' कहकर बताते थे। अब यह 'हिंदू विकास दर' नहीं बल्कि 'हिंदुत्व विकास दर' है। अब सत्ता में रहने वाले लोगों को हिंदुत्व में विश्वास है।"

इसके साथ ही राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की प्रगति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए उन्होंने कहा, "पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था में सुनामी आई है, जिसमें अमेरिका और चीन जैसे बड़े देश संघर्ष कर रहे हैं और श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे देश अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, इस सुनामी के बीच भी हमारे जहाज के कप्तान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हमें मजबूती से स्थिर और लचीला बनाए हुए हैं और हमें आगे बढ़ा रहे हैं।''

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अपने 'हिंदुत्व विकास' तर्क को मजबूत करते हुए कहा कि भारत की सबसे तेज विकास दर अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' के साथ भी मेल खाती है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रराज्य सभाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी