लाइव न्यूज़ :

विशेष सत्र से पहले संसद कर्मचारियों को मिली नई यूनिफार्म, सामने आईं तस्वीरें, देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 13, 2023 09:47 IST

18 सितंबर से शुरू होने वाले संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र से संसद कर्मचारी अपने-अपने विभागों के लिए नई वर्दी में नजर आएंगे।

Open in App

नई दिल्ली: संसद के कर्मचारी अगले सप्ताह से पांच दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत से भारतीय स्पर्श वाली नई वर्दी पहनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कर्मचारी 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक छोटी पूजा के बाद नए भवन में स्थानांतरित हो जाएंगे। हालांकि, सत्र आधिकारिक तौर पर 18 सितंबर को शुरू होगा।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, संसद कर्मचारियों के लिए नई वर्दी में खाकी रंग की पैंट, नेहरू जैकेट, सूती साड़ी, कुर्ता पायजामा और अन्य शामिल हैं। सूत्रों ने एएनआई को बताया, "संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र से संसद के कर्मचारी जल्द ही अपने-अपने विभागों के लिए नई वर्दी में नजर आएंगे। सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है।"

सूत्रों ने बताया, "संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के दौरान चैंबर अटेंडेंट, अधिकारी, सुरक्षाकर्मी, ड्राइवर और मार्शल सभी अपने-अपने विभागों के लिए नई वर्दी में नजर आएंगे। सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। कांग्रेस ने संसद कर्मचारियों के ड्रेस कोड में हालिया बदलाव के लिए भाजपा पर निशाना साधा। सबसे पुरानी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर अपने चुनाव चिन्ह कमल के साथ एक नई वर्दी लेकर आई है।

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मनिकम टैगोर ने मंगलवार को सवाल उठाया कि नई वर्दी के प्रिंट पर कमल क्यों है। उन्होंने पूछा कि इसमें क्रमशः मोर या बाघ, राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय पक्षी क्यों नहीं हो सकते। उन्होंने बीजेपी पर संसद को एकतरफा पक्षपातपूर्ण बनाने का भी आरोप लगाया। 

टॅग्स :संसदभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम