लाइव न्यूज़ :

Parliament Session Updates: 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहे सभी लोकसभा सांसद, भाजपा ने व्हिप जारी किया, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 20:26 IST

Parliament Session Updates: बजट सत्र के पहले चरण का आधिकारिक तौर पर 13 फरवरी अंतिम दिन है। कुछ दलों ने शुक्रवार को समाप्त करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देसदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित‌ कर दी गई थी।मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग कर रहे हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर 13 फरवरी तक सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। यह व्हिप बृहस्पतिवार से प्रभावी है और इसमें भाजपा सांसदों को सोमवार तक तीन कार्य दिवसों के लिए सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

 

बजट सत्र के पहले चरण का आधिकारिक तौर पर 13 फरवरी अंतिम दिन है। हालांकि कुछ दलों ने शुक्रवार को इसे समाप्त करने की मांग की है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि व्हिप इसलिए जारी किया गया है क्योंकि लोकसभा में बजट पर आम चर्चा चल रही है। सदस्यों की आवश्यक मौजूदगी नहीं होने के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित‌ कर दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व इससे नाखुश है। हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि 10 फरवरी अभी भी सत्र के पहले चरण का आखिरी दिन हो सकता है। उल्लेखनीय है कि विपक्षी सदस्य, विशेष रूप से राज्यसभा में, अडानी-हिंडनबर्ग विवाद मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं।

वे इस मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग कर रहे हैं। उच्च सदन में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे तब कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी सदस्यों ने अडाणी मुद्दे पर जोरदार नारेबाजी की। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार