लाइव न्यूज़ :

Parliament Session: राहुल गांधी की PM नरेंद्र मोदी को चिट्ठी, NEET परीक्षा को लेकर कल बहस की मांग की

By आकाश चौरसिया | Updated: July 2, 2024 16:43 IST

Parliament Session: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि कई परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बहुत कुछ त्याग देते हैं। ऐसे में नीट-यूजी 2024 पेपर का लीक होना उनके सपने के टूटने जैसे है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखीसाथ ही उसमें ये भी कहा कि कल नीट पेपर लीक पर बहस करेंइसके साथ उन्होंने यह भी आशा जताई, पीएम मोदी कल की डिबेट में लीड करेंगे

Parliament Session: कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसमें नीट पेपर लीक मामले को लेकर बहस करने की मांग की है। इसके साथ सांसद ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य उन 24 लाख नीट अभ्यर्थियों का सवाल है, जो देशव्यापी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसलिए ये बहस बहुत जरूरी है और साथ ही उन्होंने कहा कि वो विश्वास करते हैं कि आप इस बहस में लीड करेंगे। 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि आप लोगों को जैसा पता होगा कि विपक्ष ने इस मुद्दे पर डिबेट करने के लिए समय संसद के दोनों सदनों में पहले मांगा था, लेकिन 28 जून को इस पर बहस करने से साफ मना कर दिया गया। पिछले दिनों उन्होंने इस मुद्दे को कल फिर से एक बार बहस के दौरान उठाया था, जिसपर लोकसभा स्पीकर ने कहा कि वो इस पर चर्चा करने का समय देंगे और इसके लिए वो सुनिश्चित करते हैं।

कांग्रेस नेता ने पत्र में कहा कि कई परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बहुत कुछ त्याग देते हैं। ऐसे में पेपर का लीक होना उनके सपने के टूटने जैसे है। आज वे सभी छात्र और उनके परिजन हमें देख रहे हैं, उनके प्रतिनिधित्व होने के नाते इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए। 

पिछले 7 सालों में 70 पेपर लीक- राहुल गांधीसाथ ही राहुल गांधी ने बताया कि पिछले 7 सालों में 70 पेपर लीक हुए और इससे करीब 2 करोड़ छात्र प्रभावित हुए। सरकार को एग्जाम रद्द करना पड़ा और एनटीए के निदेशक को बदलना पड़ा, जो कि सिस्टम में बड़ी खामियों को छिपाने के लिए किया गया। 

टॅग्स :भारतीय संसदसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब