लाइव न्यूज़ :

Parliament Monsoon Session 2024 live Update: टिकट बुक कराते समय किराया 33000 रुपये दिखाया, भुगतान किया तो ‘ऐरर’ आया और फिर 100000...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2024 12:21 IST

Parliament Monsoon Session 2024 live Update: सदन में प्रश्नकाल के दौरान नागर विमानन मंत्रालय से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछते हुए द्रमुक सांसद दयानिधि मारन ने एक निजी विमानन कंपनी का उल्लेख करते हुए अत्यधिक किराये का विषय उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देParliament Monsoon Session 2024 live Update: बुक कराते समय किराया पहले करीब 33 हजार रुपये दिखाया गया।Parliament Monsoon Session 2024 live Update: जब भुगतान करने का प्रयास किया गया तो ‘ऐरर’ आ गया।Parliament Monsoon Session 2024 live Update: कुछ देर बाद विमानन कंपनी द्वारा किराया तीन गुना तक अधिक दिखाया जाने लगा।

Parliament Monsoon Session 2024 live Update: लोकसभा के कुछ सदस्यों द्वारा बृहस्पतिवार को अधिक हवाई किराये का मुद्दा उठाए जाने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से कहा कि वह इसकी जांच कराएं क्योंकि पैसा संसद से जाता है जो चिंता की बात है। नायडू ने कहा कि वह इस शिकायत की जांच कराएंगे। सदन में प्रश्नकाल के दौरान नागर विमानन मंत्रालय से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछते हुए द्रमुक सांसद दयानिधि मारन ने एक निजी विमानन कंपनी का उल्लेख करते हुए अत्यधिक किराये का विषय उठाया।

उन्होंने कहा कि चेन्नई से दिल्ली की एक उड़ान का टिकट बुक कराते समय किराया पहले करीब 33 हजार रुपये दिखाया गया और जब भुगतान करने का प्रयास किया गया तो ‘ऐरर’ आ गया और कुछ देर बाद विमानन कंपनी द्वारा किराया तीन गुना तक अधिक दिखाया जाने लगा। मारन ने इस संबंध में विमानन कंपनी के सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया।

इस पर बिरला ने कहा, ‘‘माननीय मंत्री जी, सदस्य ने गंभीर विषय उठाया है। इसकी जांच होनी चाहिए। कई सदस्यों ने इसकी शिकायत की है। इसका (सांसदों के हवाई किराये का) पैसा संसद से जाता है, इसलिए भी हमें चिंता है।’’ नायडू ने कहा, ‘‘हम इसकी जांच कराएंगे।’’

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रसंसद बजट सत्रडीएमकेओम बिरलासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर