लाइव न्यूज़ :

Pariksha Pe Charcha 2023: 27 जनवरी को छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, नई दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2023 18:59 IST

Pariksha Pe Charcha 2023:  27 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा (पीसीसी) 2023 के मंच पर होंगे तब इन बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।’’ प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा के तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा पे चर्चा 2023 की तिथि की घोषणा हुई। 27 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी, 2023 को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आगामी संस्‍करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भुवनेश्वर में छठें राष्ट्रीय कला उत्सव, 2022 का उद्घाटन करते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘ मैं कला उत्सव 2022 के सर्वश्रेष्ठ 3 समूहों को दिल्ली आने का न्योता देता हूं।

ये बच्चे 26 जनवरी की परेड देखेंगे। 27 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपरीक्षा पे चर्चा (पीसीसी) 2023 के मंच पर होंगे तब इन बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।’’ प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा के तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।

वहीं, शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘ परीक्षा पे चर्चा 2023 की तिथि की घोषणा हुई। परीक्षा पे चर्चा का आयोजन 27 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में होगा। ’’ मंत्रालय ने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में पहली बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ संवाद किया था। इसके बाद से हर साल प्रधानमंत्री मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' करते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सीधे संवाद करते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीपरीक्षा पे चर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज