लाइव न्यूज़ :

नागपुर में नाबालिग आरोपियों की परेड का मामला, थानेदार-एपीआई सहित सात पर FIR

By फहीम ख़ान | Updated: October 10, 2020 06:50 IST

नाबालिग आरोपियों के पेशेवर होने से पुलिस ने चंद घंटों में ही उन्हें पकड़ लिया. 23 सितंबर की सुबह नाबालिगों को पुलिस दल द्वारा अर्ध नग्न अवस्था में ले जाने की वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने एसीपी पी.एम. कार्यकर्ते को उसी दिन इस प्रकरण की जांच सौंप दी थी।एसीपी की रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार की देर रात थानेदार खुशाल तिजारे सहित सात पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की गई।

नागपुर: नाबालिग आरोपियों की अर्ध नग्न परेड निकालने के प्रकरण में नागपुर के जरीपटका के थानेदार खुशाल तिजारे और एपीआई धुमाल सहित सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ बाल न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई से शहर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है.

ज्ञात हो कि यह घटना 23 सितंबर को हुई थी. जरीपटका के एक नाबालिग अपराधी का बार मैनेजर से विवाद हुआ था. इससे आहत होकर नाबालिग ने अपने हमउम्र साथियों के साथ श्रेयस की हत्या की योजना बनाई. वह 22 सितंबर की रात हथियार से लैस होकर बार में पहुंचे. बार में चहल-पहल होने से उन्हें रंगे हाथ पकड़े जाने का खतरा नजर आया.

उन्होंने बार में तोड़फोड़ कर काउंटर से 7 हजार रुपए लूट लिए. नाबालिग आरोपियों के पेशेवर होने से पुलिस ने चंद घंटों में ही उन्हें पकड़ लिया. 23 सितंबर की सुबह नाबालिगों को पुलिस दल द्वारा अर्ध नग्न अवस्था में ले जाने की वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

जिससे खलबली मच गई. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने एसीपी पी.एम. कार्यकर्ते को उसी दिन इस प्रकरण की जांच सौंप दी थी और ये कहा था कि इस मामले में उनकी रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी. 

एसीपी की रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार की देर रात थानेदार खुशाल तिजारे सहित सात पुलिस अधिकारी और कर्मियों पर बाल न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया. उल्लेखनीय है कि तिजारे इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

टॅग्स :नागपुरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos