लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने बिहार के नेताओं के चरित्र पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- एक वक्त पर 4 लड़कियों के साथ करते हैं मस्ती, हॉस्टल से की जाती सप्लाई

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2019 04:18 IST

राजद विधायक पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने पर जन अधिकार पार्टी के प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि नेताओं का सेक्स और पैसों की लूट में चोली-दामन का साथ होता है.

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने निजी हॉस्टलों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लड़कियां हॉस्टल से होटल और वहां से नेता के यहां सप्लाई होती है.इंजीनियर और ठेकेदार का नाम आने पर पप्पू यादव ने कहा कि ये सभी भ्रष्ट से भी भ्रष्ट होते हैं.

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने महिला उत्पीड़न और सेक्स स्कैंडल को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा है कि पैसों की लूट और सेक्स स्कैंडल से नेताओं का चोली-दामन का रिश्ता है. साथ ही उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल पर भी सवाल उठाए हैं. पप्पू यादव ने बिहार के नेताओं के चरित्र पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पटना में गर्ल्स हॉस्टलों से लड़कियां सप्लाई की जाती हैं. लोगों को अपनी बेटियों को हॉस्टल में नहीं रखना चाहिए. 

वहीं, राजद विधायक पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने पर उन्होंने कहा कि नेताओं का सेक्स और पैसों की लूट में चोली-दामन का साथ होता है. एक नेता एक साथ चार लड़कियों के साथ इंज्वॉय करते हैं. पप्पू यादव ने बिना नाम लिए कहा आरा दुष्कर्म मामले में एकअणे मार्ग के नजदीक रहने वाले विधायक का नाम सामने आया है. उन्होंने महिला दलाल का नाम लिया औऱ कहा कि आखिर अंधेरे में नेता, विधायक वहां क्यों जाते हैं? साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि पहले भी नेता लड़कियों के साथ संबंध बनाते हुए पकडे़ गए हैं. 

उन्होंने निजी हॉस्टलों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लड़कियां हॉस्टल से होटल और वहां से नेता के यहां सप्लाई होती है. उन्होंने सभी नेताओं के कुकर्मों का पर्दाफाश करने की भी बात कही. वहीं, इंजीनियर और ठेकेदार का नाम आने पर पप्पू यादव ने कहा कि ये सभी भ्रष्ट से भी भ्रष्ट होते हैं. इनके पास अवैध पैसा आता है और इनके द्वारा गलत किया जाता है.

टॅग्स :पप्पू यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट