लाइव न्यूज़ :

पिता गोपीनाथ मुंडे की हत्या कराने को पंकजा ने किया खारिज, बोलीं- मैंने सीबीआई जांच का अनुरोध किया था 

By भाषा | Updated: January 23, 2019 22:33 IST

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलने के कुछ ही सप्ताह के भीतर दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मुंडे की मौत हो गई थी।

Open in App

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने अपने पिता और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की हत्या किए जाने की खबरों को बुधवार को सिरे से खारिज किया।

अमेरिका में रहने वाले एक स्वयं-भू साइबर विशेषज्ञ ने दावा किया है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है और इसकी जानकारी मुंडे को थी, इसलिए उनकी हत्या कर दी गई।

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलने के कुछ ही सप्ताह के भीतर दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मुंडे की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह मामले को सनसनीखेज नहीं बनाएंगी।

पंकजा ने कहा कि वह ना तो कोई हैकर हैं और नाहीं कोई जांच एजेंसी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेटी हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि मुझे बेटी ही समझें। मीडिया पिछले दो दिन से मुझे इस मुद्दे पर बोलने के लिए मजबूर कर रही है। लेकिन मुझे नहीं पता है कि क्या कहना चाहिए।’’ 

पंकजा ने कहा, ‘‘जब मुंडे जी की मृत्यु हुई, मैंने (केन्द्रीय गृहमंत्री) राजनाथ सिंह जी से सीबीआई जांच कराने का अनुरोध किया था, जांच हो चुकी है।’’ 

उन्होंने कहा कि हैकर द्वारा ईवीएम हैक करने के दावों को निर्वाचन आयोग पहले ही नकार चुका है, ऐसे में इस मुद्दे पर कहने को कुछ नहीं बचा है।

अमेरिका में राजनीतिक शरण की इच्छा रखने वाले सैयद शुजा नामक स्वयंभू साइबर विशेषज्ञ ने सोमवार को दावा किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में ईवीएम के माध्यम से धांधली हुई और इन मशीनों को हैक किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग ने आरोपों से इंकार किया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर