लाइव न्यूज़ :

पंकज कुमार सिंह बीएसएफ के नये महानिदेशक नियुक्त किये गये

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:02 IST

Open in App

भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी पंकज कुमार सिंह बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नये महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किये गये। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। सिंह राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में बल के विशेष महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यरत हैं। बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय मोर्चों पर 6,300 किलोमीटर से अधिक की रक्षा करता है। वह आईपीएस अधिकारी और आईटीबीपी के डीजी एस एस देसवाल की सेवानिवृत्ति के बाद 31 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे, जो गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने के बाद बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। सिंह के पिता और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह ने अतीत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक के रूप में भी नेतृत्व किया था। बीएसएफ में करीब 2.65 लाख जवान हैं। सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारियों संजय अरोड़ा (तमिलनाडु कैडर) और बालाजी श्रीवास्तव (एजीएमयूटी कैडर) को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रवीण कुमार देखेंगे बीएसएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस महानिदेशक नियुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर

भारतचीन पर भरोसा करना खुद को धोखा देने जैसा, इसलिए सीमा से जवान हटाने को राजी नहीं भारतीय सेना

भारतकश्मीर: एलओसी पर अगले दो महीने होगी भारी बर्फबारी, पाक धकेल सकता है आतंकियों को

भारतहरीश गुप्ता का ब्लॉग: चौराहे पर खड़े हैं उद्धव ठाकरे के सांसद, संसद में भी साइलेंट मोड! आखिर क्या हैं इसके मायने

भारतSanjay Arora: चंदन तस्कर वीरप्पन से टक्कर, आईटीबीपी महानिदेशक, जानें कौन हैं दिल्ली के नए सीपी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार