लाइव न्यूज़ :

पालघर लोकसभा उपचुनाव: उद्धव ठाकरे ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- बालासाहेब ने उनके बुरे कर्मों को बर्दाश्त किया, मैं नहीं करुंगा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 26, 2018 04:09 IST

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि उनके पिता बाल ठाकरे ने बीजेपी के ‘‘बुरे कर्मों ’’ को बर्दाश्त किया लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। पालघर लोकसभा उपचुनाव के लिए शिवसेना के उम्मीदवार श्रीनिवास वनगा के लिए धनाऊ में एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी 25 वर्षों तक हिंदुत्व के लिए बीजेपी के साथ रही।

Open in App

ठाणे, 25 मई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि उनके पिता बाल ठाकरे ने बीजेपी के ‘‘बुरे कर्मों ’’ को बर्दाश्त किया लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। पालघर लोकसभा उपचुनाव के लिए शिवसेना के उम्मीदवार श्रीनिवास वनगा के लिए धनाऊ में एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी 25 वर्षों तक हिंदुत्व के लिए बीजेपी के साथ रही। उन्होंने कहा , बालासाहेब ने इसे (बीजेपी के बुरे कर्मों को) बर्दाश्त किया। हमने बहुत कर लिया और मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं करुंगा।

बता दें कि मुंबई के पालघर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी और शिवसेना आमने सामने है। ऐसे में पालघर उपचुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान इस उपचुनाव चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी भी बीते गुरूवार यहां पहुंचे। खास बात यह है कि बीजेपी इस उपचुनाव को जीतने के लिए शिवसेना पर जमकर निशाना साध रही है। वहीं शिवसेना ने भी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। 

इससे पहले पालघर उपचुनाव में योगी ने शिवसेना पर हमला बोलते हुए अफजल खान से शिवसेना की तुलना कर दी। शिवसेना के मैदान में उतर जाने से पालघर उपचुनाव बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। 

शिवसेना को शिकस्त देने के लिए बीजेपी ने एक ओर जहां आदिवासियों में लोकप्रिय विवेक पंडित से हाथ मिलाया है तो दूसरी तरफ उत्तर भारतीय मतदाताओं को रिझाने के उत्तर प्रदेश से नेताओं की फौज बुला रखी है। बता दें कि इस 28 मई को पालघर में उपचुनाव होना है।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउपचुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?