लाइव न्यूज़ :

ऑटो रिक्शे ने गड्ढे की वजह से ब्रेक लगाया, स्कूटर से गिरी 7 साल की बेटी और पीछे से आ रही बस ने कुचला?, पापा के सामने नन्ही सी जान ने दम तोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 14:28 IST

शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने बच्ची की मौत पर शोक जताया। फेसबुक पर नफीसत की तस्वीर और संदेश साझा करते हुए लिखा ‘इस मासूम बच्ची का अचानक चला जाना असहनीय पीड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देआगे चल रहे एक ऑटो रिक्शे ने गड्ढे की वजह से अचानक ब्रेक लगा दिया।स्कूटर का संतुलन बिगड़ गया और पिता-पुत्री दोनों सड़क पर गिर पड़े।नफीसत दाहिनी ओर गिरी और पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गई।

पलक्कड़ः उत्तर केरल के पलक्कड़ जिले के कोझिंजमपारा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की उसके पिता के सामने मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कूटर से गिरने के बाद बच्ची को पीछे से आ रही बस ने कुचल दिया। मृतका की पहचान कोझिंजमपारा स्थित सेंट पॉल्स स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा नफीसत मिसरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नफीसत और उसके पिता पलक्कड़-पोल्लाची रोड पर स्कूल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे एक ऑटो रिक्शे ने गड्ढे की वजह से अचानक ब्रेक लगा दिया।

इससे स्कूटर का संतुलन बिगड़ गया और पिता-पुत्री दोनों सड़क पर गिर पड़े। नफीसत दाहिनी ओर गिरी और पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गई। स्थानीय लोग बच्ची को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं बच्ची के पिता को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने खराब सड़कों और लगातार हो रहे हादसों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव को सरकारी अस्पताल भेजा गया है। राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने बच्ची की मौत पर शोक जताया। उन्होंने फेसबुक पर नफीसत की तस्वीर और संदेश साझा करते हुए लिखा ‘इस मासूम बच्ची का अचानक चला जाना असहनीय पीड़ा है।’

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे कोझिंजमपारा में बस की टक्कर से दूसरी कक्षा की छात्रा नफीसत मिसरिया की मौत की खबर मिली। यह हृदयविदारक घटना उस समय घटी जब वह अपने पिता के साथ स्कूटर पर स्कूल जा रही थी और हम सभी बेहद दुखी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस नन्ही बच्ची का अचानक चले जाना असहनीय पीड़ा है। मैं इस त्रासदी में नफीसत मिसरिया के परिवार, सहपाठियों और शिक्षकों से साथ हूं।’’

टॅग्स :केरलसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप