लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी आतंकवादियों की पाकिस्तानी पत्नियां पीएम मोदी से मांग रहीं भारतीय नागरिकता

By भाषा | Updated: May 5, 2019 07:08 IST

महिलाओं ने उनकी दुर्दशा को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के हस्तक्षेप की मांग की।

Open in App

आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों के पुनर्वास की एक योजना के तहत नियंत्रण रेखा पार से आने वाले पूर्व कश्मीरी आतंकवादियों की पाकिस्तानी पत्नियों ने शनिवार को केन्द्र और जम्मू कश्मीर सरकार से अपील की कि उन्हें या तो भारतीय नागरिकता दी जाए या उन्हें निर्वासित किया जाए।

महिलाओं ने उनकी दुर्दशा को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के हस्तक्षेप की मांग की।

एक प्रदर्शनकारी जेबा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य की नागरिकता हासिल करना हमारा अधिकार है। हमें यहां नागरिक बनाया जाना चाहिए जैसे कि किसी देश के पुरुषों से शादी करने वाली महिलाओं के साथ होता है। हम भारत सरकार और राज्य सरकार से अपील करते हैं कि हमें या तो नागरिकता दी जाए या हमें निर्वासित किया जाए।’’

ये महिलाएं अपने पतियों के साथ बीते दशक के दौरान कश्मीर आई थीं। उनका आरोप है कि राज्य सरकार पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर में उनके परिवारों से मिलने के लिए यात्रा दस्तावेज नहीं दे रही हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीआतंकवादीपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल