लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 17:36 IST

खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की टीम को अगले महीने भारत में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देजूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को खेलने की अनुमति दी जाएगी।राजगीर में आयोजित किया जाएगा जिसमें भारत सहित आठ टीमें भाग लेंगी।भारत कई देशों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलेगा।

नई दिल्लीः पाकिस्तान हॉकी टीम को अगले महीने भारत में एशिया कप और नवंबर दिसंबर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में खेलने से रोका नहीं जायेगा क्योंकि ऐसा करना ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन होगा , खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी । हॉकी एशिया कप 29 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा जिसमें भारत सहित आठ टीमें भाग लेंगी। वहीं जूनियर हॉकी विश्व कप चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेला जायेगा । सूत्र ने कहा, ‘‘हम किसी भी टीम के भारत में बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं हैं।

लेकिन द्विपक्षीय प्रतियोगिता अलग होती है। ’’ सूत्र ने कहा ,‘‘अंतरराष्ट्रीय खेल की मांग है कि हम भागीदारी से पीछे नहीं हट सकते। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है लेकिन वे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में एक दूसरे से खेलते हैं ।’’ यह पूछने पर कि क्या सितंबर में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप क्रिकेट में खेलने की अनुमति दी जायेगी।

सूत्र ने कहा ,‘‘ बीसीसीआई ने अभी इस मसले पर संपर्क नहीं किया है । जब वे संपर्क करेंगे तो हम इस मसले पर बात करेंगे ।’’ भारत और पाकिस्तान की टीमों ने मई में ओमान में दसवीं एशियाई ‘बीच हैंडबॉल चैम्पियनशिप’ में एक दूसरे के खिलाफ खेला था। सूत्र ने कहा ,‘‘ अगर हम उन्हें खेलने की अनुमति नहीं देते हैं तो यह ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन होगा ।

इसलिये गृह और विदेश मंत्रालय से विमर्श के बाद खेल मंत्रालय ने अनुमति देने का फैसला किया है ।’’ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इस घटनाक्रम पर भाषा से कहा ,‘‘अभी हमें औपचारिक सूचना का इंतजार है लेकिन यह हॉकी के लिये अच्छी खबर है। भारत और पाकिस्तान के हॉकीप्रेमी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ खेलते देखना चाहते हैं ।’’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर संदेह था। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में आपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य हमला किया था । एशिया कप के अलावा नवंबर-दिसंबर में मदुरै और चेन्नई में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की भागीदारी का मार्ग प्रशस्त हो गया है ।

टॅग्स :हॉकी इंडियापाकिस्तानहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला