लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने LoC पर की नापाक हरकत, फिर दोनों ओर से गरजीं तोपें 

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 24, 2019 20:18 IST

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह 9.15 बजे सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से मोर्टार से हमले कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। बाद में पाक सेना ने तोपखानों से भी गोले बरसाए।

Open in App

पाकिस्तानी सेना ने गुरूवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी के समीप सेना की अग्रिम चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार तथा तोपखानों से हमले किये। सेना के अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह 9.15 बजे सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से मोर्टार से हमले कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। बाद में पाक सेना ने तोपखानों से भी गोले बरसाए।

अधिकारी ने कहा पाकिस्तानी सेना ने बुधवार रात पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर की अग्रिम चौकियों को भी निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि अंतिम जानकारी मिलने तक पाकिस्तानी सेना लगातार मोर्टार से हमले कर रही थी। गोलीबारी से सीमावर्ती इलाकों के लोगों में दहशत फैल गई है।

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर ने पिछले गुरुवार को कहा था कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पक्ष भी पाक सेना की गोलाबारी का जवाब देने के लिए तोपखानों का इस्तेमाल कर रहा है। इन तोपखानों को पहले संघर्ष विराम के कारण पीछे ले जाया गया था लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के दो हफ्ते पहले ही उन्हें पुलः एलओसी पर तैनात कर मुहंतोड़ जवाब देने में इस्तेमाल किया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज