लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने इस साल 2,050 बार किया सीजफायर उल्लंघन, 21 भारतीयों की मौत

By भाषा | Updated: September 15, 2019 15:20 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘ हमने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन समेत सीमा पार घुसपैठ और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की है।’’

Open in App

विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इस साल अब तक पाकिस्तान ने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘ हमने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन समेत सीमा पार घुसपैठ और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल उन्होंने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीय लोगों की मौत हुई।’’ भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने सुरक्षा बलों को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2003 के संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने के लिए कहें।

पाकिस्तान ने शनिवार को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलुवालिया को भारतीय जवानों द्वारा नियंत्रण रेखा पर कथित तौर पर संघर्षविराम उल्लंघन का विरोध जताने के लिए समन किया है। इस गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई थी।

महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलुवालिया को समन किया और नियंत्रण रेखा के निकिया और जनड्रोट सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन करने की निंदा की। फैसल ने दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर 14 सितंबर को संघर्षविराम उल्लंघन के नवीनतम मामले में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

टॅग्स :सीजफायरपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला