लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की ओर से LoC पर गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद, गोलाबारी में घायल एक महिला की भी मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 10, 2020 11:39 IST

एलओसी पर राजौरी सेक्‍टर में एलओसी पर गोलीबारी में एक सेना का हवलदार शहीद हो गया है। साथ ही 8 जुलाई को गोलीबारी में घायल जख्मी महिला ने आज सुबह दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे एलओसी पर राजौरी सेक्‍टर में एलओसी पर पाक गोलाबारी में सेना का एक हवालदार शहीद हो गया है।पाक गोलाबारी में जख्‍मी हुई दूसरी महिला ने भी आज सुबह दम तोड़ दिया।

जम्‍मू:एलओसी पर राजौरी सेक्‍टर में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में सेना का एक हवालदार शहीद हो गया है। जबकि 8 जुलाई को पाक गोलाबारी में जख्‍मी हुई दूसरी महिला ने भी आज सुबह दम तोड़ दिया। इस तरह से दो दिनों में एलओसी पर तीन लोगों की मौत पाक गोलाबारी में हो चुकी है। रक्षा सूत्रों के बकौल, पाक सेना ने राजौरी के नौशहरा सब सेक्‍टर के कमाल एरिया में देर रात जबरदस्‍त गोलाबारी की जिसमें सेना का एक हवालदार एस गुरूंग शहीद हो गया। दो अन्‍य के जख्‍मी होने की खबर है। 

भारतीय पक्ष भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस बीच मंगलवार की रात बालाकोट सेक्टर के गांव लंजोट में पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल 60 वर्षीय महिला हाकम बी ने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया। पुंछ के कीरनी और कसबा सेक्टर में पाकिस्तान ने वीरवार की रात करीब 9.40 बजे अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। देर रात तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।

इससे पहले बुधवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने जिले के बालाकोट क्षेत्र में भारी गोलाबारी की थी। गांव लंजोट में मोर्टार धमाके में दो महिलाएं घायल हो गई थीं। जिसमें एक महिला रेशम बी की मौत हो गई थी, जबकि हाकम बी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हाकम का इलाज राजोरी जीएमसी में चल रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानएलओसीटिड्डियों का हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?