लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के विमान नहीं दिया एयरस्पेस, भारत ने कहा- अपनी पुरानी आदत पर पुनर्विचार करे पाकिस्तान

By भाषा | Updated: September 19, 2019 05:43 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा ‘‘कश्मीर में वर्तमान स्थिति, वहां भारत के रुख और अत्याचार के मद्देनजर हमने निर्णय किया है कि हम भारतीय प्रधानमंत्री की उड़ान के लिए हमारे वायु क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करने देंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दूसरी बार वीवीआईपी विमान को उड़ान की अनुमति देने से पाकिस्तान के इनकार के फैसले पर हमें अफसोस है।भारत ने मोदी को 21 (सितम्बर) को जर्मनी जाने और 28 (सितम्बर) को वापसी के लिए पाकिस्तान से उसका वायु क्षेत्र इस्तेमाल करने देने का आग्रह किया था।

भारत ने अमेरिका के आगामी दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीवीआईपी विमान को अपने वायु क्षेत्र से उड़ान की अनुमति नहीं देने के लिए बुधवार को पाकिस्तान पर निशाना साधा। इससे पहले पाकिस्तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को आइसलैंड के आधिकारिक दौरे के दौरान अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति देने से मना कर दिया था। 

विमान को उड़ान की अनुमति देने से हालिया इनकार के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दो सप्ताह में दूसरी बार वीवीआईपी विमान को उड़ान की अनुमति देने से पाकिस्तान सरकार के इनकार के फैसले पर हमें अफसोस है। हालांकि किसी भी देश द्वारा नियमित रूप से यह अनुमति प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को स्थापित अंतरराष्ट्रीय परिपाटी से हटने के अपने फैसले पर सोच विचार करना चाहिए, साथ ही एकतरफा कार्रवाई के कारणों को गलत तरीके से पेश करने की अपनी पुरानी आदत पर भी पुनर्विचार करना चाहिए। 

पाकिस्तान ने ‘कश्मीर में मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए’ जर्मनी होकर अमेरिका की आगामी यात्रा के लिए मोदी के विमान को अपने वायु क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत देने से इनकार कर दिया। इससे पूर्व, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘‘भारत ने मोदी को 21 (सितम्बर) को जर्मनी जाने और 28 (सितम्बर) को वापसी के लिए पाकिस्तान से उसका वायु क्षेत्र इस्तेमाल करने देने का आग्रह किया था।’’ 

कुरैशी ने एक वीडियो बयान के जरिये निर्णय की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को पाकिस्तान के इस निर्णय से अवगत करा दिया गया है कि वह मोदी के विशेष ‘एयर इंडिया वन’ विमान को देश के ऊपर से उड़ान भरने की इजाजत नहीं देगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर में वर्तमान स्थिति, वहां भारत के रुख और अत्याचार के मद्देनजर हमने निर्णय किया है कि हम भारतीय प्रधानमंत्री की उड़ान के लिए हमारे वायु क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करने देंगे।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज