लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम उल्लंघन’ पर भारतीय दूत को किया तलब

By भाषा | Updated: October 16, 2019 17:20 IST

विदेश मंत्रालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैजल ने अहलूवालिया को तलब किया और मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर नेजापीर सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने की निंदा की। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारतीय बलों की ‘बिना उकसावे की गोलीबारी’ में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक बच्चे समेत आठ अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन पर विरोध जताने के लिए तलब किया। पाकिस्तान का दावा है कि इस कथित संघर्ष विराम उल्लंघन में उसके तीन नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन पर विरोध जताने के लिए तलब किया। पाकिस्तान का दावा है कि इस कथित संघर्ष विराम उल्लंघन में उसके तीन नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैजल ने अहलूवालिया को तलब किया और मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर नेजापीर सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने की निंदा की। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारतीय बलों की ‘बिना उकसावे की गोलीबारी’ में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक बच्चे समेत आठ अन्य घायल हो गए।

फैजल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर भारतीय बल तोप से, भारी मोर्टार और स्वचालित हथियारों से रहवासी इलाकों को लगातार निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि रहवासी इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाना निश्चित ही निंदनीय है और मानवीय सम्मान, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार तथा मानवीय कानूनों का विरोधाभासी है।

फैजल ने भारतीय पक्ष से अनुरोध किया कि वह 2003 की संघर्ष विराम व्यवस्था का सम्मान करे, इनकी और संघर्षविराम की अन्य घटनाओं की जांच करे और भारतीय बलों को निर्देश दे कि वह संघर्ष विराम का सम्मान करें और नियंत्रण रेखा तथा कामकाजी सीमा पर शांति बना कर रखे। 

टॅग्स :पाकिस्तानसीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह