लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने जयपुर में कैदी की हत्या पर भारत से जवाब मांगा, पुलवामा हमले की प्रतिक्रिया का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 20, 2019 23:27 IST

पाकिस्तान ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय कैदियों द्वारा कथित रूप से एक पाकिस्तानी कैदी की हत्या किए जाने की रिपोर्टों पर बुधवार को चिंता जताते हुए भारत से जवाब मांगा है।

Open in App

पाकिस्तान ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय कैदियों द्वारा कथित रूप से एक पाकिस्तानी कैदी की हत्या किए जाने की रिपोर्टों पर बुधवार को चिंता जताते हुए भारत से जवाब मांगा है।

जयपुर पुलिस के मुताबिक, पचास साल के पाकिस्तानी नागरिक की पहचान शकरूल्ला के तौर पर हुई है। वह जयपुर के केंद्रीय कारागार में बंद था। बुधवार को कैदियों के बीच झगड़े के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसका ताल्लुक आतंकवादी संगठन लशकर-ए-तैयबा से है।

उन्होंने बताया कि कैदियों की लड़ाई टीवी की आवाज को लेकर हुई। इसके बाद कैदी की बड़ा सा पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। वह पाकिस्तान में पंजाब के सियालकोट का रहने वाला था।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के मुताबिक, पुलवामा घटना की प्रतिक्रिया में भारतीय कैदियों ने शकरूल्ला को पीट-पीट कर मार डाला।

विदेश वि‍भाग ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी कैदी के बर्बर कत्ल के बाबत मीडिया में आई खबरों पर पाकिस्तान बहुत फिक्रमंद है।’’ 

उसने कहा कि नयी दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने भारतीय अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया और उनसे तत्काल खबर का सत्यापन करने की गुजारिश की।

उसने कहा कि उनके जवाब का इंतजार है।

पाकिस्तान ने भारत सरकार से भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों और भारत की यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

इस बीच राजस्थान के पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट और पुलिस मामले की अलग अलग जांच करेंगे।

शकरूल्ला 2011 से जेल की विशेष कोठरी में बंद था और वह गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत उम्र कैद की सजा काट रहा था।

इससे पहले, उसे और सात अन्य को पंजाब की एक जेल में रखा गया था। उन पर युवाओं को कट्टर बनाने का आरोप था।वर्ष 2017 में, लश्कर ए तैयबा के सदस्य को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज