लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाक की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद, चार घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2019 14:35 IST

गौरतलब है कि जम्मू के राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और 10 दिन के एक बच्चे की जान चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सैनिक लगातार नियंत्रण रेखा पर गोलाीबारी कर रहे हैं। 15 अगस्त को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास को मोर्टार से गोले दागे एवं गोलीबारी की थी। 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सैनिक लगातार नियंत्रण रेखा पर गोलाीबारी कर रहे हैं। 15 अगस्त को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास को मोर्टार से गोले दागे एवं गोलीबारी की थी। 

इससे पहले 17 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया।

वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान हुआ है और कई सैनिक हताहत हुए हैं।  यह उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उसकी चौकियों पर भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी करने का दावा किया था। उसने इसमें अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात भी कही थी।

गौरतलब है कि जम्मू के राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और 10 दिन के एक बच्चे की जान चली गई थी। गोलीबारी में कई नागरिक घायल भी हुए थे। 

टॅग्स :एलओसीजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज