लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के और पानी छोड़ने से पंजाब के फिरोजपुर में बाढ़ का खतरा, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

By भाषा | Updated: August 25, 2019 17:46 IST

पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान ने बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा है जिससे तेंदिवाला गांव में तटबंध को नुकसान हुआ है और कुछ गांवों में बाढ़ का खतरा है। एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ और सेना की टीम तैनात कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के फिरोजपुर में बाढ़ का खतरा, एनडीआरएफ और सेना की टीम तैनातकुछ दिन पहले भी पाकिस्तान के पानी छोड़ने से फिरोजपुर जिले के 17 गांवों में बाढ़ आई थी

पाकिस्तान द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज नदी के तट का एक बड़ा हिस्सा बह जाने से पंजाब के फिरोजपुर जिले में कई गांवों को बाढ़ के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि फिरोजपुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है तथा एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना की टीम तैनात की गई है।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा, 'पाकिस्तान ने बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा है जिससे तेंदिवाला गांव में तटबंध को नुकसान हुआ है और कुछ गांवों में बाढ़ का खतरा है।' उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सतलुज नदी के किनारे अत्यधिक संवेदनशील गांवों से एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की घोषणा की है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति तथा अन्य विभागों की विभिन्न टीमों को भी तैयार रखा गया है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जल संसाधन विभाग से कहा कि वह भारत-पाक सीमा पर गांव में तटबंध को मजबूत करने के लिए सेना के साथ संयुक्त कार्य योजना पर काम करे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और रूपनगर जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिया कि वे नजदीकी गाँवों में बाढ़ को रोकने के लिए युद्धस्तर पर तेंदूवाला तटबंध को मजबूत करें। । उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी पाकिस्तान द्वारा पानी छोड़े जाने पर फिरोजपुर जिले के 17 गांवों में बाढ़ आ गई थी।

टॅग्स :पंजाबबाढ़पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज