लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का दावा- गिरफ्तार किए दो भारतीय पायलट, जारी की पायलटों से जुड़ी सारी जानकारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 27, 2019 15:52 IST

भारत ने दावा किया था कि 26 फरवरी को तड़के सुबह साढ़े तीन बजे भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 से बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के 350 आतंकी मार गिराए हैं।

Open in App

पाकिस्तान ने दावा किया है कि 27 फरवरी को उन्होंनें भारत के दो पायलट को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी सेना ने एक वीडियो भी जारी किया है। पाक सेना का दावा है कि ये वीडियो एक भारतीय पायलट का है जिन्हें पाकिस्तानी सीमा के भीतर गिरफ्तार किया गया है। 

इस वीडियो पर भारत की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि 27 फरवरी के सुबह से उनके का पायलट गायब हैं। हालांकि रवीश कुमार ने पायलट के बारे में इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी है। 

पाकिस्तानी सेना ने दो भारतीय पायलटों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वीडियो में भारतीय वायु सेना की वर्दी पहने व्यक्ति की आंखों पर पट्टी बंधी है। यह व्यक्ति खुध को विंग कमांडर बताते हुए अपना नाम अभिनंदन बता रहा है। इस वीडियो को पहले पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किया गया था। लेकिन कुछ मिनट बाद इसे हटा दिया गया। 

लेकिन पाकिस्तान सरकारी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो पायलटों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है और उनकी तस्वीरें भी दी गई हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दूसरे भारतीय पायलट को सेंट्रल मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने की बात कही है। 

वीडियो में दिख रहा व्यक्ति की वर्दी में अँग्रेजी में उसका नाम लिखा है और यह व्यक्ति अपना सर्विस नंबर 27981 भी बता रहा है। वीडियो के आखिरी में ये शख्य पूछ रहा है कि क्या मैं पाकिस्तानी आर्मी के कब्जे में हूं। वीडियो में यह भी पूछा गया है कि और बताओ तो उसके कहा है, सॉरी सर मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं बता सकता हूं। मुझे सिर्फ इतना बता दिया जाए कि मैं क्या पाकिस्तान आर्मी के अंडर हूं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत की सरकार को अभी तक पाकिस्तान की सरकार ने अधिकारिक तौर पर ये जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने उसके दो भारतीय पायलट को गिरफ्तार किए हैं। 

भारत ने दावा किया था कि 26 फरवरी को तड़के सुबह साढ़े तीन बजे भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 से बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के 350 आतंकी मार गिराए हैं। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा था, मंगलवार को पौ फटने से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद इन आतंकवादियों को उनकी सुरक्षा के लिए इस शिविर में भेजा था।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज