लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव के लिए राहत, सिविल कोर्ट में दायर कर सकेंगे याचिका, पाकिस्तान हुआ तैयार: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: November 13, 2019 13:44 IST

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सेनी अपने नियमों में बदलाव के लिए तैयार हो गई है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के निर्देशों के बाद पाकिस्तान इसके लिए तैयार हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के जेल में बंद कुलभूषण सिविल कोर्ट में दायर कर सकेंगे याचिकाकुलभूषण जाधव के लिए अपने नियमों में बदलाव करेगी पाकिस्तान की आर्मी

पाकिस्तान इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) की शर्तों के अनुसार कुलभूषण जाधव को सिविल कोर्ट में याचिका दायर करने की मंजूरी देगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया है कि इसके लिए पाकिस्तानी सेना के एक्ट में बदलाव किया जा रहा है। कुलभूषण जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। इस केस की सुनवाई पाकिस्तान के मिलिट्री कोर्ट के तहत की गई थी। 

पाकिस्तान की सेना के कानून के अनुसार ऐसे मामलों में सिविल कोर्ट में याचिका दायर नहीं की जा सकती। पाक मीडिया के अनुसार अब हालांकि जाधव के लिए नियमों मे ये विशेष बदवाल किया जा रहा है। 

इससे पहले इसी साल सितंबर में पाकिस्तान ने आईसीजे के फैसले के तहत कुलभूषण जाधव को पहली बार राजनयिक पहुंच प्रदान की, जिसके बाद उनसे इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया ने मुलाकात की। जाधव 2016 से ही पाकिस्तान की हिरासत में है। जाधव पाकिस्तान की जेल में बंद हैं और ‘‘जासूसी तथा आतंकवाद’’ के आरोप में पाकिस्तान ने 2017 में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानकुलभूषण जाधव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज