लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मसले पर भारत की निंदा करने के लिये पाकिस्तान सबसे ‘अयोग्य’, खुद देखे पीओके में क्या किया: शशि थरूर

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:11 IST

पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि उन्हें वह मिलना चाहिए जिसका एक लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री हकदार है। उन्होंने कहा, “हम उनकी राजनीति पसंद करें या नहीं, फिर भी वह देश के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्देथरूर ने कहा, “मैं घरेलू मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधता रहूंगा।जब अंतरराष्ट्रीय स्थिति की बात आती है तो मुझे लगता है कि कश्मीर मुद्दे पर भारत की निंदा के लिये पाकिस्तान सबसे अयोग्य है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे पर भारत की आलोचना करने के लिये पाकिस्तान “सबसे अयोग्य” देश है, खासतौर पर पाक अधिकृत कश्मीर में उसके खुद के रिकॉर्ड को देखते हुए। पुणे अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में केरल से लोकसभा सांसद ने कहा कि जब देश की विदेश नीति की बात आती है तो राजनीतिक दलों के बीच मतभेद मायने नहीं रखते। 

थरूर ने कहा, “मैं एक निहित संदेश बाहर भेजना पसंद करूंगा। देश के अंदर हमारे बीच भले मतभेद हों लेकिन जब बात भारत के हितों की आती हैं तब यह भाजपा की विदेश नीति या कांग्रेस की विदेश नीति नहीं रहती। यह भारत की विदेश नीति है।” 

उन्होंने कहा कि उन्हें जम्मू कश्मीर पर लोगों और राज्य के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ हुए बर्ताव के लिये (केंद्र) सरकार की आलोचना का अधिकार है। थरूर ने कहा, “मैं घरेलू मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधता रहूंगा, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय स्थिति की बात आती है तो मुझे लगता है कि कश्मीर मुद्दे पर भारत की निंदा के लिये पाकिस्तान सबसे अयोग्य है। देखिये पाक अधिकृत कश्मीर में उन्होंने क्या किया।” 

नरेंद्र मोदी के बारे में थरूर ने कहा कि उन्हें वह मिलना चाहिए जिसका एक लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री हकदार है। उन्होंने कहा, “हम उनकी राजनीति पसंद करें या नहीं, फिर भी वह देश के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं और जब वह विदेश जाते हैं तो वह भारत के प्रधानमंत्री हैं और वह हमारा झंडा (राष्ट्रीय ध्वज) ले जाते हैं। मैं चाहता हूं कि उसी सम्मान के साथ उनकी अगवानी और व्यवहार हो जिसके हकदार मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं।” 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह कहकर वह न सिर्फ प्रधानमंत्री की संस्था के प्रति सम्मान प्रदर्शित कर रहे हैं बल्कि भारतीय मतदाताओं के प्रति भी सम्मान व्यक्त कर रहे हैं।

टॅग्स :शशि थरूरजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज