लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में हुआ ब्लॉक, तीसरी बार हुई कार्रवाई, जानिए वजह

By आजाद खान | Updated: March 30, 2023 09:41 IST

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान का कोई ट्विटर अकाउंट भारत में बैन किया गया है। इससे पहले भी तीन बार पाकिस्तान सरकार का ट्विटर खाता भारत में ब्लॉक किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल के भारत में एक्सेस पर रोक लग गई है। ट्विटर द्वारा वैध कानूनी मांग का हवाला देते हुए इस रोक को लगाई गई है। वहीं एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अन्य देश जैसे अमेरिका और कनाडा से अभी भी इस अकाउंट को एक्सेस किया जा सकता है।

नई दिल्ली:पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इस पर ट्विटर ने कहा है कि कानूनी मांग पर पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को रोका गया है। ऐसे में भारत से अगर कोई पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडर पर जाता है तो उसे यह संदेश दियाई देता है कि "भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर एकाउंट भारत में एक कानूनी मांग के जवाब में रोक दिया गया है।"

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। इंडिया टुडे के अनुसार, इससे पहले पिछले साल दो बार ऐसी ही घटनाएं घट चुकी है और यह तीसरी बार है। हालांकि इस मुद्दे को लेकर ट्विटर, भारत और पाकिस्तान किसी की ओर से अभी तक कोई भी जवाब नहीं आया है। 

क्या है पूरा मामला

इस मुद्दे पर ट्विटर का गाइडलाइन यह कहता है कि जब भी उसे किसी वैध कानूनी जैसे अदालत के आदेश या सरकार की मांग का हलावा दिया जाता है और उसे किसी अकाउंट पर रोक लगाने को कहा जाता है तो वह ऐसा करता है और उस अकाउंट को ब्लॉक कर देता है। 

ऐसे में इस मामले में रॉयटर्स की भी एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह दावा किया गया है कि दूसरे देश जैसे अमेरिका और कनाडा से पाकिस्तान सरकार के इस ट्विटर हैंडल को एक्सेस किया जा सकता है और ये अकाउंट उन देशों में चालू है। हालांकि इस मामले को लेकर ट्विटर के साथ भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के सूचना तकनीकी मंत्रियों से भी संपर्क किया गया है लेकिन अभी तक किसी का जवाब सामने नहीं आया है। 

पिछले छह महीने में दो घटी है घटना

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की अनुसार, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी है जहां भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल के एक्सेस पर रोक लगा दी गई है। यह घटना पिछले छह महीने में दूसरी बार हुई है जब इस अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया गया है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में ऐसे ही घटना घटी थी और अब फिर से इस महीने में पाकिस्तानी अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। यही नहीं पिछले साल जुलाई में भी पाकिस्तानी अकाउंट के एक्सेस को भारत में रोक में लगा दी गई थी। लेकिन जुलाई में लगाई गई रोक को बाद में हटा दी गई थी।  

टॅग्स :पाकिस्तानUSAकनाडाट्विटरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो