लाइव न्यूज़ :

डरा पाकिस्तान! भारत में नहीं खुल रही पाक आर्मी की वेबसाइट, लिखा आ रहा है ये मैसेज

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2019 12:19 IST

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Open in App

पाकिस्कान की सेना की आधिकारिक वेबसाइट भारत में नहीं खुल रही है। ये अभी साफ नहीं हो सका है ऐसा किस वजह से है। हालांकि, अंदाजा लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना ने ही जानबूझकर भारत में इसके खोलने को लेकर रोक लगा रखी है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में संभवत: पाकिस्तानी सेना नहीं चाहेगी कि उसके वेबसाइट के ही जरिये भारत में कोई जानकारी जुटाई जाए। वैसे, इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

वेबसाइट खोलने पर क्या दिखता है

पाकिस्तानी आर्मी की इस वेबसाइट (www.pakistanarmy.gov.pk) को खेलने पर पेज पर 'एक्सेस डिनायड' लिखा जाता है। साथ ही इसमें लिखा है कि इस वेबसाइट का मालिकाना हक रखने वाले ने इसे आपके देश या क्षेत्र में बैन किया हुआ है। 

बता दें कि इससे पहले इसी महीने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और सेना के आधिकारिक वेबसाइट के हैक किये जाने की खबर आई थी। पाकिस्तान अखबार 'दि डॉन' की तब की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में यह आशंका जताई गई थी कि भारत से वहां साइबर अटैक हुई है। 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करने की लगातार मांग के बीच भारतीय वायुसेना ने बड़ा कदम उठाया था। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के अपने ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों पर बम बरसाये थे। इस कार्रवाई में करीब 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर आई थी। 

हालांकि, पाकिस्तान ने किसी नुकसान की बात से नकारा था। साथ ही उसने यह जरूर माना कि भारतीय विमान पीओके के क्षेत्र में दाखिल हुए थे। इसके एक दिन बाद पाकिस्तान के विमान भी भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे जिसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके एक विमान को मार गिराया था।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज