लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: पाकिस्तान से फिर आई धमकी, पंजाब के गवर्नर ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 19, 2019 17:29 IST

पाकिस्तान वाले पंजाब के राज्यपाल चौधरी सरवर ने अब धमकी दी है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निलंबित करने को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान वाले पंजाब के गवर्नर ने अनुच्छेद 370 को लेकर दी भारत सरकार को धमकी।पाकिस्तानी नेता चौधरी सरवर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निलंबित करने की भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निष्प्रभावी करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान की बौखलाहट थम नहीं रही है। पाकिस्तान वाले पंजाब के राज्यपाल चौधरी सरवर ने अब धमकी दी है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निलंबित करने को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पाकिस्तानी समाचार चैनल एआरवाई न्यूज के मुताबिक, चौधरी सरवर ने गुरुवार (19 सितंबर) को चेतावनी दी कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निलंबित करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।  

चौधरी सरवर ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कश्मीर में भारत सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदियों को लेकर उंगली उठाई। पाकिस्तानी नेता ने कहा कि कश्मीर में 45वें भी कर्फ्यू जारी है और भारतीय सांसदों को घाटी का हाल नहीं लेने दिया जा रहा है। 

चौधरी सरवर ने कहा कि पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स के शीर्ष अधिकारियों से इस मामले को लेकर संपर्क में हैं। 

चौधरी सरवर ने मीडिया के जरिये पाकिस्तानी नागरिकों से कश्मीर को लेकर एकजुट होने की भी अपील की। 

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर अपने खास दोस्त चीन से लेकर अमेरिका और तमाम वैश्विक संगठनों का ध्यान खींचने और मामले को लेकर दखल देने का प्रयास किया लेकिन हर जगह से उन्हें मायूसी हाथ लगी। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दफा मामले को लेकर मध्यस्थता करने की इच्छा जताई लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने कड़ाई से उनके इस रुख का विरोध कर मामला निपटा दिया। आखिर में ट्रंप को कहना पड़ा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला है। 

हाल में पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की भौहें तब और तन गई जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बयान दिया। एस जयशंकर ने कहा था कि पीओके हमारा है और एक दिन उसे लेकर रहेंगे। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तानमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप