लाइव न्यूज़ :

पाक पीएम इमरान ने करतापुर जाने वाले श्रद्धालुओं को दी रियायतें, पहले दिन के लिए शुल्क भी कर दिया माफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2019 08:57 IST

करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं पर करीब 20 डॉलर (1420 भारतीय रु.) का शुल्क लगाए जाने से शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की कि वे इसे आय का स्रोत न बनाएं।

Open in App
ठळक मुद्दे इमरान ने कहा कि गुरुजी के 550वें जन्मदिवस पर शुरू हो रही यात्रा पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन 9 नवंबर को किया जाएगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत से करतापुर जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को दो रियायतें दी हैं। इसकी घोषणा करते हुए इमरान ने बताया कि श्रद्धालुओं को पासपोर्ट की जरूरत नहीं है, वो सिर्फ वैध पहचान पत्र दिखाकर जा सकते हैं। दूसरी 10 दिन पहले एडवांस बुकिंग करने की भी जरूरत नहीं है। साथ ही इमरान ने कहा कि गुरुजी के 550वें जन्मदिवस पर शुरू हो रही यात्रा पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उधर, करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं पर करीब 20 डॉलर (1420 भारतीय रु.) का शुल्क लगाए जाने से शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की कि वे इसे आय का स्रोत न बनाएं। यह शुल्क बहुत ज्यादा है। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन 9 नवंबर को किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि करतारपुर साहिब की यात्रा का मतलब पड़ोसी देश की यात्रा है। राजनीतिक हस्तियों और पाकिस्तान द्वारा आमंत्रित लोगों को यात्रा से पहले राजनीतिक मंजूरी लेनी होगी।

करतारपुर के पहले जत्थे में कई हस्तियां

केंद्र सरकार ने करतारपुर साहिब जाने वाले पहले जत्थे की सूची जारी कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी उन 575 लोगों में शामिल हैं जो करतारपुर गलियारे के जरिये पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले पहले जत्थे का हिस्सा होंगे। केंद्र सरकार के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारत ने मंगलवार को 575 लोगों की सूची पाकिस्तान के साथ साझा की। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के सांसद और विधायक भी इस समूह का हिस्सा होंगे।

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट