लाइव न्यूज़ :

PAK सेना ने वीडियो जारी कर भारतीय चौकी को उड़ाने का किया दावा, कहा-पांच सैनिक भी मारे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 16, 2018 08:33 IST

पाकिस्तानी सेना ने भारत को लेकर एक बड़ा दावा किया है। गुरुवार (15 फरवरी) को पाक की ओर से दावा किया गया है कि उसने भारतीय सीमा रेखा पर भारत की तरफ से नागरिकों को निशाना बनाए जाने पर आर्मी की एक चौकी को उड़ाया है।

Open in App

नई दिल्ली(16 फरवरी)।  पाकिस्तानी सेना ने भारत को लेकर एक बड़ा दावा किया है। गुरुवार (15 फरवरी) को पाक की ओर से  दावा किया गया है कि उसने भारतीय सीमा रेखा पर भारत की तरफ से नागरिकों को निशाना बनाए जाने पर आर्मी की एक चौकी को उड़ाया है, जिसमें पांच भारतीय  जवान भी मारे गए हैं।

इस बात का दावा  पाक सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने किया है। इतना ही नहीं पाक की ओर से भारतीय चौकी पर हमला करने का एक वीडियो ट्वीट किया गया है।

 मेजर गफूर ने ट्वीट करके लिखा है कि नियंत्रण रेखा पर टाट्टा पानी (हॉट स्प्रिंग) सेक्टर में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाली भारतीय सेना की चौकी को पाकिस्तानी सैनिकों के द्वारा उड़ा दिया गया, पांच भारतीय सैनिक मारे गए, कई घायल हैं। निर्दोष नागरिकों के खिलाफ भारतीय आतंकवाद का मुनासिब तौर पर जवाब दिया जाएगा।

मेजर गफूर के 57 सेकेंड के एक वीडियो में धुंआ सा उठता दिख रहा है। वहीं, पाक अखबार डॉन की खबर के मुताबिक स्थानीय पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि भारतीय चौकी को उड़ाने का फैसला उस घटना के कुछ घंटों बाद लिया गया जब पीओके में सीमा से लगे बेहद संवेदनशील गांव में भारतीय जवानों के द्वारा एक स्कूल वैन पर हमला कर उसके ड्राइवर को मार दिया गया। जबकि अभी भारत की ओर से फिलहाल इस पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। वहीं, किस तरह से पाक कुछ दिनों से बौखलाया हुआ है उससे इस तरह की पाक से उम्मीद थी।

टॅग्स :इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज