लाइव न्यूज़ :

पाक ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम तोड़ा, 2 जवान शहीद

By भाषा | Updated: June 3, 2018 12:17 IST

Ceasefire Violation In Jammu: 29 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने जम्मू कश्मीर में सरहद पर गोलीबारी की घटनाओं को तुरंत रोकने के लिए 2003 के संघर्षविराम समझौते को अक्षरश : लागू करने पर सहमति जताई थी।

Open in App

जम्मू , 3 जून: भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के 2003 के समझौते का ‘ अक्षरश :’ पालन करने पर सहमत होने के करीब एक हफ्ते बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज सुबह यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षेा बल के दो जवान शहीद हो गये। 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘ पीटीआई भाषा’ को बताया कि आज तड़के अखनूर सेक्टर के प्रगवाल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की गई। इसमें बीएसएफ के दो कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वह अग्रिम सीमा चौकी की रखवाली कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों में एक सहायक उपनिरीक्षक स्तर का कर्मी भी शामिल है। उन दोनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के कर्मियों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमापार से हुई गोलीबारी संघर्षविराम का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट आने तक गोलीबारी जारी थी।

29 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने जम्मू कश्मीर में सरहद पर गोलीबारी की घटनाओं को तुरंत रोकने के लिए 2003 के संघर्षविराम समझौते को अक्षरश : लागू करने पर सहमति जताई थी।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: आंतकियों ने CRPF की गाड़ी पर फेंके चार ग्रेनेड, महिला समेत 3 जवान घायल

विशेष हॉट लाइन पर हुई बातचीत में दोनों कमांडरों ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा भी की थी। हॉटलाइन पर बातचीत करने की पहल पाकिस्तानी डीजीएमओ ने की थी। 

बातचीत भारत के डीजीएमओ ले. जनरल अनिल चौहान और पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा के बीच हुई थी। इसके बाद दोनों सेनाओं ने एक जैसा बयान जारी करके कहा था कि दोनों पक्ष 15 साल पुराने संघर्षविराम समझौते को लागू करने पर सहमत हैं। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLoC पर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, घुसपैठ करने की कोशिश नाकाम; जम्मू-कश्मीर में अलर्ट

भारतपाकिस्तान और पाक कब्‍जे वाले कश्‍मीर से काम कर रहे हैं 310 युवक?, आतंक की क्‍यारियों में बीज बो रहे?, एलओसी से सटे पुंछ में खुलासा

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने उरी हाइड्रो प्लांट पर हमला करने का किया था प्रयास, CISF ने ऐसे किया नाकाम

भारतIndia-China: भारत-चीन के बीच सैन्य वार्ता शुरू, पूर्वी लद्दाख की शांति पर फोकस

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"