लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः स्कूल बस पर पत्थरबाजी मामले में 18 गिरफ्तार, ड्राइवर ने बताई पुलिस को हकीकत

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 25, 2018 12:57 IST

करणी सेना ने बिहार के मोतीहारी में हाईवे पर जाम लगा दिया है। साथ ही हालात को देखते हुए सिनेमा मालिकों ने दो दिनों तक फिल्म नहीं रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Open in App

फिल्म पद्मावत को लेकर उपजा विवाद लगातार जारी है। देश के कई सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज नहीं हुई है। वहीं कई जगहों से छिट-पुट हिंसा की भी खबरें आई हैं। बुधवार (24 जनवरी) को जीडी गोएनका वर्ल्ड स्कूल की बस पर पद्मावत फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना ने पथराव किया। इसका विडियो वायरल हो गया था। इस घटना के बाद राजधानी के सभी स्कूलों को अलर्ट कर दिया गया।

इस मामले में बर चालक ने पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस एफआईआर में करणी सेना का भी जिक्र किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि उपद्रवी 50 से अधिक संख्या में आए थे और जय करणी सेना के नारे लगा रहे थे। वहीं पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों की अभी तक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।हालांकि, गुरुवार (25 जनवरी) को राजस्थान में राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि गुरुग्राम में हुई पत्थरबाजी और बस पर करणी सेना ने हमला नहीं किया है। हम शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देश के युवाओं से अपील करते हैं कि फिल्म का विरोध करें और मां पद्मावती के साथ खड़े रहे न कि अलाउद्दीन खिलजी के साथ। इधर, करणी सेना ने बिहार के मोतीहारी में हाईवे पर जाम लगा दिया है। साथ ही हालात को देखते हुए सिनेमा मालिकों ने दो दिनों तक फिल्म नहीं रिलीज करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा हरियाणा में सोनीपत के सभी सिनेमाघरों के आस-पास धारा 144 लगा दी  गई।

बता दें कि राजस्थान के संगठन राजपूत करणी सेना ने फिल्म का हर राज्य में विरोध करने का ऐलान किया है। फिल्म के विरोध में पिछले कुछ दिनों में हुई दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हिंसा की कई वारदात हो चुकी हैं। मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर मालिकों के संगठन मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया  ने कहा है कि गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गोवा में पद्मावत नहीं रिलीज होगी। 

देश के करीब 75 प्रतिशत मल्टीप्लेक्स इस संगठन के सदस्य हैं।  इन चारों राज्यों में राज्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकारों ने पद्मावत की रिलीज पर रोक लगा दी थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

टॅग्स :पद्मावतपद्मावतीसंजय लीला भंसालीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारतDelhi: रूप नगर में पुराना फुटब्रिज ढहा, बेघर महिला की नाले में गिरकर मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम