लाइव न्यूज़ :

#KuchhPositiveKarteHain: पैडमैन-माउंटेनमैन से भी दिलचस्प है मैडमैन की कहानी, 40 साल में खोद डाले 14 तालाब

By धीरज पाल | Updated: August 4, 2018 18:42 IST

मैडमैन की कहानी पैडमैन और माउंटेनमैन से अलग है। कर्टनाटक में 82 साल के भेड़ चराने वाले कामेगौड़ा नाम के शख्स को उनके गांव व आसपास के लोग उनके नाम से नहीं बल्कि 'मैडमैन' के नाम से पहचानते है।

Open in App

मैडमैन की कहानी पैडमैन और माउंटेनमैन से अलग है। कर्टनाटक में 82 साल के भेड़ चराने वाले कामेगौड़ा नाम के शख्स को उनके गांव व आसपास के लोग उनके नाम से नहीं बल्कि 'मैडमैन' के नाम से पहचानते है। जी हां, आपने सही सुना मैडमैन। बिहार के 'माउंटेमैन' और तमिलनाडू के पैडमैन की कहानियों से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कर्नाटक के मैडमैन के कारनामों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कामेगौड़ा महज एक नाम ही नहीं बल्कि इनके अंदर सैकड़ों लोगों की शक्ति और हिम्मत निहित है। इन्होंने बगैर सरकारी मदद के अकेले दम पर 14 तालाब बना डाले। यह सब इंसान की इच्छा पूर्ति नहीं बल्कि जानवरों की जीवन निर्भरता के लिए किया गया। 

कर्नाटक के मांडया में रहने वाले 'मैडमैन' पेशे से भेड़ चराते हैं। आज से 40 वर्ष पहले पहाड़ियों पर हरियाली नहीं बल्कि सब कुछ बंजर था। दूर दराज तक पानी मिलना मुश्किल होता है। लेकिन पिछले 40 सालों से अकेले दम पर गांव को ही नहीं बल्कि आस पास स्थित पहाड़ों पर हरियाली में बदल दिया। 

40 साल में 14 तालाब के पीछे की कहानी बेहद ही मार्मिक है। इसे लेकर कहा जाता है कि कामेगौड़ा अक्सर भेड़ों को पहाड़ों के ऊपर चराने लेकर जाते थे। पहाड़ों पर पानी नहीं होता था जिससे उनके भेड़ों को काफी दिक्कतें होती थी। भेड़ों की तकलीफ मैडमैन से नहीं देखी गई। उसने एक दिन निर्णय किया की भेड़ों और पक्षियों को पानी की समस्या से निताज दिलाने के लिए वह पहाड़ खोदेगा। उसने एक दिन पहाड़ शुरू किया और कुछ दूर जमीन खोदने के बाद पानी का स्तर आ गया। पहाड़ खोदने के लिए उन्होंने अपनी कुछ भेड़ बेचा ताकि खोदने के लिए फावड़े और मिट्टी फेंकने के लिए तसला लिया ताकि काम आसानी से हो जाए। 

के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 तालाब खोदने में करीब 10 से 15 लाख रुपये खर्च कर दिए। यह सब सिर्फ अकेले दम पर किया। पहाड़ी पर 2 हजार से ज्यादा बरगद के पेड़ लगा चुके हैं। 82 की उम्र में भी वे पूरी तरह से फिट हैं और आज भी पहाड़ चढ़ते हैं। उन्होंने तालाबों का नाम पौराणिक कथाओं के नाम पर रखा है। वह बताते हैं कि उन्होंने पहले तालाब का नाम गोकर्ण और झीलों को जोड़ने वाली सड़क का नाम राम और लक्ष्मण के नाम पर रखा था।   

कई पुरस्कारों से किया गया सम्मानित कामेगौड़ा को उनके काम के लिए कई सारे इनाम से सम्मानित किया गया। कई बार उन्हें इनाम में पैसे भी मिले, जिसे भी उन्होंने तालाब बनाने में खर्च कर दिया। 

'मैडमैन' के पीछे क्या है कहानी 

जैसा कि बताया गया कि आसपास और गांव के लोग उन्हें 'मैडमैन' के नाम से जानते हैं। दरअसल, यह नाम भी गांव और उनके रिश्तेदारों ने रखा था। तालाब खोदता कामगौड़ा को देख उन्हें मैडमैन कहकर बुलाते थे। क्योंक वो पिछले 40 सालों से, हर सुबह 5 बजे उठकर  9 बजे तक खोदता है और 9 बजे से शाम 7 बजे तक वह अपने मवेशियों को चराता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा था कि मेरे तालाब खोदने से रिश्तेदारों और पड़ोसियों को खो दिया। बाद में मेरे रिश्तेदार और सगे संबंधि पेड़-पौधे, जानवर और तालाब बने।  

कुछ ने मेरा मजाक उड़ाया ... कुछ ने मुझे सरकारी भूमि का उपयोग करने का विरोध किया। लेकिन मैं नहीं रुक गया। मैं किसी को चुनौती दे सकता हूं!। भले ही अपने यह दुनिया के लिए 'मैडमैन' हो लेकिन इनके कामों की सरहाना पूरा देश करता है। यह देश के लिए बड़े मिशाल है। लोगों को इनका शेल्यूट करना चाहिए।   

टॅग्स :कुछ पॉजिटिव करते हैंप्रेरणादायककर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"