लाइव न्यूज़ :

पद्मावत: करणी सेना बनाएगी संजय लीला भंसाली की माँ पर फिल्म, कहा- नाम होगा लीला की लीला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 26, 2018 11:07 IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज हुई। राजपूत करणी सेना फिल्म के विरोध में पूरे देश में कई दिनों से हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Open in App

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' राजपूत करणी सेना के पुरजोर विरोध के बावजूद 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज हुई। देश में कई जगहों पर फिल्म के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन करने के बाद अब राजपूत करणी सेना ने ना ने ऐलान किया है कि वे संजय लीला भंसाली की माँ पर फिल्म बनाएंगे। करणी सेना ने कहा है कि फिल्म का नाम 'लीला की लीला' होगा।

लीला संजय लीला भंसाली की माँ का नाम है। बाजीराव मस्तानी, राम-लीला, हम दिल दे चुके सनम, देवदास और खामोशी जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय लीला भंसाली अपने नाम में अपनी माँ का नाम "लीला" लगाते हैं।

चित्तौड़गढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह खांगरोट ने कहा कि इस फिल्म का निर्देशन अरविंद व्यास करेंगे और इसकी पटकथा लेखन पर काम शुरू हो चुका है। अगले 15 दिनों में फिल्म का 'मुहूर्त' होगा और यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। 

करणी सेना के नेता के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी। उन्होंने कहा, "भंसाली ने हमारी मां पद्मावती का अपमान किया है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें इस पर गर्व महसूस हो।" उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी हर किसी को है इसलिए उनके पास भी यह अधिकार है।

पद्मावत में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, अदिति राव हैदरी और रजा मुराद मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म मध्यकालीन महाकवि मलिक मोहम्मद जायसी के महाकाव्य पद्मावत पर आधारित है। फिल्म में दिल्ली के सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलजी द्वारा चित्तौड़ की रानी पद्मावती के हासिल करने के लिए उनके राज्य पर हमला करने की कहानी कही गयी है। खिलजी के हमले में चित्तौड़ के राजा रतन सिंह मारे जाते हैं। खिलजी के हाथों में पड़ने से बचने के लिए रानी पद्मावती अन्य रानियों के साथ जौहर करके प्राण त्याग देती हैं।

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीरणवीर सिंहदीपिका पादुकोणशाहिद कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर