लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: करणी सेना की चित्तौड़गढ़ इकाई के प्रमुख समेत तीन गिरफ्तार, कलवी ने कहा- नहीं रिलीज होनें देंगे फिल्म

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 24, 2018 16:06 IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

Open in App

राजपूत करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने बुधवार (24 जनवरी) को कहा कि वो संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत नहीं रिलीज होने देंगे। वहीं मंगलवार (23 जनवरी) को फिल्म रिलीज का विरोध करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राजपूत करणी सेना की चित्तौड़गढ़ इकाई का अध्यक्ष भी शामिल है। पुलिसस ने यह कदम इकाई के प्रवक्ता द्वारा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज के विरोध में जौहर के लिए समुदाय की 1900 महिलाओं के तैयार होने की घोषणा के बाद उठाया है। पुलिस ने चितौड़गढ़ इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह खंगरोट और उपाध्यक्ष कमलेंदु सिंह सोलंकी के आवास पर मंगलवार रात 11 बजे छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने संगठन के मुख्य सदस्यों में से एक देवेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। करणी सेना के राज्य में मीडिया प्रभारी राजप्रताप सिंह ने आईएएनएस से कहा, "पुलिस हमारे विरोध को रोकने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रही है।" उन्होंने कहा, "हमें रैली निकालने और प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई है। हर तरफ नाकाबंदी है और शहर में पुलिस व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।"

उन्होंने कहा, "हमने बैठक बुलाई है और अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कलवी के आह्वान के बाद शाम तक अपने अगले कदम का ऐलान करेंगे।" करणी सेना की चितौड़गढ़ इकाई के एक वरिष्ठ प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा था कि रानी पद्मावती के शहर के लोग सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से आहत हैं। उन्होंने कहा था, "अगर हम चाहते तो हिसंक रास्ता चुन सकते थे और लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को परेशान कर सकते थे। लेकिन, फिल्म के विरोध में हमारी महिलाओं ने किसी को परेशान किए बिना जौहर करने का फैसला किया है।"

पढ़ें- राजपूती आन-बान-शान की कहानी है पद्मावत, रणवीर सिंह ने की है जबरदस्त एक्टिंग

उन्होंने दावा किया कि जौहर वाले स्थान पर लकड़ियों को इकठ्ठा कर लिया गया है और 1908 महिलाओं ने जौहर के लिए पंजीकरण कराया है। अगर प्रशासन हमें अनुमति देता है तो हम किले के शिखर पर चढ़ जाएंगे। फिल्म गुरुवार को रिलीज होगी। करणी सेना का कहना है कि इसमें इतिहास से छेड़छाड़ की गई है जबकि फिल्म निर्माता इस आरोप को सिरे से गलत बता रहे हैं।

पढ़ें- पद्मावत हिन्दी मूवी रिव्यूः विवाद जीत गए, पर पद्मावत के निर्देशन में चूक गए भंसाली

टॅग्स :पद्मावतदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूरसंजय लीला भंसालीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी