लाइव न्यूज़ :

'पद्मावत' पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से निराश: करणी सेना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 23, 2018 18:10 IST

करणी सेना के अनुसार 'जौहर' के स्थान पर लकड़ियां जमा कर दी गई हैं और 'जौहर' के लिए 1908 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है।

Open in App

जयपुर, 23 जनवरी: 'श्री राजपूत करणी सेना' ने मंगलवार को कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को प्रतिबंधित करने की मांग खारिज करने से उन्हें निराशा हुई है। संगठन की चित्तौड़गढ़ इकाई के अध्यक्ष ने दावा किया कि 'जौहर' करने के लिए पंजीकरण करा चुकीं 1900 से भी ज्यादा महिलाएं तैयार बैठी हैं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राजस्थान और मध्य प्रदेश की फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की याचिका खारिज करने का फैसला करने के बाद संगठन के अगुआ लोकेंद्र सिंह कल्वी ने कहा, "मुझे यह जानकर दु:ख हुआ कि सर्वोच्च न्यायालय ने जन भावनाओं का सम्मान नहीं किया है।" उन्होंने कहा, "अब हम जनता की अदालत में खड़े हैं और हमें विश्वास है कि फिल्म का पूर्ण बहिष्कार करने में वह हमारा समर्थन करेगी।"उन्होंने कहा कि वे मात्र इतना चाहते थे कि नौ इतिहासकारों को फिल्म दिखाई जाए। फिल्मकारों ने मात्र तीन इतिहासकारों को फिल्म दिखाई थी।इस दौरान संगठन की चित्तौड़गढ़ इकाई के एक वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि रानी पद्मावती के शहर के लोग सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से निराश हैं। उन्होंने कहा, "हम चाहें तो हिसंक रास्ता अपनाकर लोगों और पर्यटकों को परेशान कर सकते हैं, लेकिन हमारी महिलाओं ने बिना किसी को परेशान किए 'जौहर' करने का निर्णय लिया है।" उन्होंने दावा किया कि 'जौहर' के स्थान पर लकड़ियां जमा कर दी गई हैं और 'जौहर' के लिए 1908 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है।प्रशासनिक अधिकारी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं या बात करने से बच रहे हैं। 'पद्मावत' गुरुवार को रिलीज हो रही है। करणी सेना का आरोप है कि भंसाली की फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

टॅग्स :पद्मावतदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूरसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल