लाइव न्यूज़ :

Padma Awards 2023: 106 लोगों को पद्म पुरस्कार, मुलायम यादव, एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 25, 2023 22:29 IST

Padma Awards 2023: राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), RRR फिल्म के संगीतकार एम.एम. कीरवानी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्म श्री पाने वालों में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी।सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं।सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला पद्म भूषण पाने वालों में शामिल हैं।

Padma Awards 2023: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पद्म पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया।  कुल 106 लोगों को सम्मान दिया जाएगा। 6 लोगों को पद्म विभूषण, नौ व्यक्ति पद्म भूषण और  91 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। 

मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत), एस एम कृष्णा, उस्ताद जाकिर हुसैन, बालकृष्ण दोशी, श्रीनिवास वर्धन और दिलीप महालनोबिस (मरणोपरांत)को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, उपन्यासकार एस एल भैरप्पा, सुधा मूर्ति सहित नौ व्यक्ति पद्म भूषण से सम्मानित किए जाएंगे।

राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), रवीना टंडन, मणिपुर भाजपा अध्यक्ष थौनाओजम चाओबा सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को डॉक्टर दिलीप महालनाबिस सहित 26 गुमनाम नायकों को प्रतिष्ठित पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई।

महालनाबिस 1971 के बांग्लादेश युद्ध के शरणार्थियों के शिविरों में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे और दुनिया भर में ‘‘ओआरएस’’ घोल के उपयोग को बढ़ावा दिया जिससे पांच करोड़ से अधिक लोगों की जान बच सकी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के महालनाबिस (87) को मरणोपरांत इस साल देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है।

पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित नामों में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्ति शामिल हैं। अंडमान निकोबार के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद्र कार, सामाजिक कार्यकर्ता हीराबाई लोबी, पूर्व सैनिक मुनीश्वर चंदर डावर को पद्मश्री के लिए चुना गया है। रतन चंद्र कार निकोबार द्वीप समूह में जारवा जनजाति के साथ काम कर रहे हैं।

वहीं डावर मध्य प्रदेश में हाशिए पर के लोगों की सेवा में जुटे हैं। नगा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे को पद्म श्री के लिए चुना गया है। उन्होने जागरूकता शिविरों और कार्यक्रमों के जरिए स्वदेशी हेराका संस्कृति का संरक्षण और प्रचार किया एवं 10 प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की और महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित किया।

पद्म श्री के लिए चुने गए लोगों में 'कन्नूर के गांधी' वीपी अप्पुकुट्टन पोडुवल के साथ ही सांप पकड़ने वाले मासी सदाइयां और गोपाल और सिक्किम के जैविक किसान तुला राम उप्रेती भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार मुलायम सिंह यादव, एस एम कृष्णा, उस्ताद जाकिर हुसैन सहित पांच लोगों को पद्म विभूषण मिलेगा।

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्समुलायम सिंह यादवपद्म भूषणपद्म विभूषणपद्म श्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज