लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश का तीन दिन का दौरा करेंगे औवेसी, अयोध्या से होगी शुरुआत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:40 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को राज्य के तीन दिवसीय दौरे की घोषणा की, जो अगले सप्ताह अयोध्या जिले से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि वह 7 सितंबर को फैजाबाद, 8 सितंबर को सुल्तानपुर और 9 सितंबर को बाराबंकी का दौरा करेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''यह सिर्फ शुरुआत है। हम उप्र में कई जगहों पर जाएंगे। गलत क्या है? चुनाव आ रहे हैं। पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। हमें लोगों से मिलना है। हमें लोगों के पास जाना है। हमें अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है। उप्र विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को जिताना है और योगी (आदित्यनाथ) सरकार को हटाना है।'' ओवैसी देश भर में अपनी पार्टी का विस्तार करने के प्रयास कर रहे हैं और उन्हें महाराष्ट्र और बिहार में उचित सफलता मिली है। हालांकि, पार्टी पश्चिम बंगाल में बढ़त नहीं बना सकी। अफगानिस्तान के मुद्दे पर हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा कि राजग सरकार को बताना चाहिए कि वह तालिबान को आतंकवादी संगठन मानती है या नहीं। क्या सरकार ने तालिबान प्रतिनिधियों के साथ अपनी हालिया बैठक में यह स्पष्ट किया कि जैश-ए-मोहम्मद अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में सक्रिय है और खोस्त (अफगानिस्तान) में लश्कर-ए-तैयबा का एक शिविर सक्रिय है। उन्होंने कहा, ''सबसे बुनियादी बात जो मोदी सरकार को देश बतानी चाहिये, वो ये है कि तालिबान आतंकवादी है या नहीं। अगर वे आतंकवादी हैं, तो क्या सरकार तालिबान को यूएपीए आतंकवादी सूची में शामिल करेगी। हक्कानी को इस सूची में जोड़ा जाएगा या नहीं?'' उन्होंने आरोप लगाया, ''अगर कोई मुसलमान सब्जियां बेचता है, तो उसे तालिबानी कहा जाता है। टीवी चैनलों पर भाजपा के लोग कहते हैं कि उनके राजनीतिक विरोधी, चाहे वे मुस्लिम हों या नहीं, तालिबानी मानसिकता रखते हैं।'' उन्होंने बताया कि भारत संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष है। ओवैसी ने कहा, ''हम मोदी सरकार से पूछ रहे हैं। साफ-साफ बताइये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट